IND vs PAK in T20 World Cup: जितनी बार भिड़ा, उतनी बार हारा पाकिस्तान, 2007 से 2024 तक देखें रिकॉर्ड

Published : Feb 02, 2026, 10:58 AM IST

IND vs PAK in T20 World Cup Head to Head: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला शुरुआत से ही एकतरफा रहा है। हर बार पाक को मुंह की खानी पड़ी है। यहां हम आपको 2007 से 2014 तक हेड टू हेड आंकड़े दिखाएंगे। 

PREV
15
भारत बनाम पाकिस्तान (2007 में 2 बार)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार भिड़ंत 2007 ग्रुप स्टेज में हुई थी। दोनों बार पड़ोसी मुल्क को मुंह की खानी पड़ी। लीग स्टेज में दोनों टीमें डरबन में टकराई, जिसमें टीम इंडिया ने बॉल आउट में पाकिस्तान को उनकी औकात दिखाई। उसके बाद फाइनल में भी दोनों का आमना-सामना हुआ, जहां भारत ने 5 रन से मैच अपने नाम किया। धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 157/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाक की टीम 152/10 ढेर हो गई।

25
भारत बनाम पाकिस्तान (2012 और 2014)

उसके बाद टी20 विश्व कप 2012 में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। वहां भी पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके 128/10 रन बनाई थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया 17 ओवर में 8 विकेट से मैच जीत गई। विराट कोहली ने 78 रनों की पारी खेली थी। फिर 2014 वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करके पाक ने 130/7 बनाए थे। भारत ने 131 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट ने सबसे ज्यादा 36* रन बनाए थे।

35
भारत बनाम पाकिस्तान (2016 और 2021)

साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में 18-18 ओवर के खेल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 118/5 रोक दिया। जवाब में 119 रनों का आसान लक्ष्य भारत ने 13 बॉल रहते हुए 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से चला और नाबाद 55 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उसके बाद सीधे 2021 में दोनों टीमों की टक्कर हुई, जिसमें पाकिस्तान ने पहली बार जीत दर्ज की। उस मैच में भारतीय टीम ने 152 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे पाक के बल्लेबाजों ने 10 विकेट से अपने नाम किया। मोहम्मद रिजवान 79* और बाबर आजम ने 68* रनों की पारी खेली थी।

45
भारत बनाम पाकिस्तान (2022 टी20 वर्ल्ड कप)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करके पाक की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में 160 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर 4 विकेट से हासिल कर लिया। हालांकि, काफी रोमांचक मैच देखने को मिला था। उस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली का जादू चला और 53 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

55
भारत बनाम पाकिस्तान (2024 टी20 वर्ल्ड कप)

पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, तब काफी कांटेदार मैच देखने को मिला। पहले गेंदबाजी करके पाकिस्तान ने भारत को 19 ओवर में 119 रनों पर रोक दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 113 रन बना पाई। उस मैच में जसप्रीत बुमराह का जादू सर चढ़कर बोला और 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने भी 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories