IND vs SA 4th T20I: लखनऊ में धुंध की वजह से टॉस में देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

Published : Dec 17, 2025, 07:44 PM IST
India vs South Africa 4th T20i Toss

सार

IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 इंटरनेशनल मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। मुकाबला की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होनी थी, लेकिन धुंध के चलते टॉस नहीं हुआ है। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। 

India vs South Africa 4th T20i Toss: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 101 रनों से जीत दर्ज की थी, दूसरे में प्रोटियाज ने पलटवार करते हुए 51 रनों से मैच अपने नाम किया, लेकिन तीसरे मेन इन ब्लू ने फिर जलवा दिखाया और 7 विकेट से मैच जीता। इस मुकाबले को शुरू होने में देरी हो सकती है, क्योंकि लखनऊ में धुंध के चलते टॉस में देरी है।

लखनऊ में कब होगा टॉस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टॉस के लिए इंस्पेक्शन सबसे पहले 6:50 में होना था, लेकिन फिर जब अंपायर आए, तो उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा। उसके बाद उन्होंने मैदान का निरीक्षण करने का समय 7:30 कर दिया। लेकिन, फ़िर जब तीनों अंपायर फील्ड पर आए, तब धुंध विजिबिलिटी चेक किया। मगर उसके बाद भी मामला ठीक नहीं लगा। अब अंपायर ने अगला इंस्पेक्शन 9 बजे का रखा है।

सूर्यकुमार यादव पर नजरें

हमेशा की तरह एक बार फिर इस मुकाबले पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ऊपर सभी भारतीय फैंस की नजरें होंगी। उनका बल्ला पिछले कई T20 इंटरनेशनल मुकाबले से नहीं चला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले तीन मुकाबले सूर्या के बल्ले से 12,5 और 11 रन निकले हैं। इतना ही नहीं, पिछले 20 मैचों से सूर्या के बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला है। इस मैच में अगर उनका बल्ला नहीं चलता है, तो आने वाले मुकाबले में खेलना भी मुश्किल हो जाएगा।

और पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती ICC T20I रैंकिंग में नंबर वन पर, जानें कौन हैं टॉप 5 में भारत के 2 बल्लेबाज?

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जीतेश (शर्मा विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11: एडम मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्तब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, डेनोवन फरेरीया, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एनरिक नार्किया, रीजा हेंड्रिक्स, लुंगी एनगिडी।

और पढ़ें- IND vs SA 4th T20I: अभिषेक शर्मा नया इतिहास रचने से 52 रन दूर, खतरे में विराट कोहली का महारिकॉर्ड

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच