IND vs SA T20 Super 8: मिलर-ब्रेविस का तूफान, साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन-बेअसर बुमराह

Published : Feb 22, 2026, 08:59 PM IST
IND vs SA T20 Super 8: मिलर-ब्रेविस का तूफान, साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन-बेअसर बुमराह

सार

T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (45) की पारियों ने टीम को संभाला।

IND vs SA T20: T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घमासान जारी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 187 रन बनाए।

हालांकि, प्रोटीज़ टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ शुरुआत में ही लड़खड़ा गए। ओपनर और कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने 6 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर में आए रायन रिकेल्टन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मुश्किल समय में टीम की पारी को संभाला। ब्रेविस ने 45 रनों की अहम पारी खेली, वहीं मिलर ने 63 रन बनाए। आखिर में मार्को यानसन ने 2 रन और कॉर्बिन बॉश ने 5 रन बनाकर स्कोरबोर्ड में अपना योगदान दिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights