
India vs Sri Lanka ODI 2026: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की चुनौती के लिए तैयार है। हालांकि, इस टेस्ट सीरीज में रोहित और विराट खेलते नजर नहीं आएंगे। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की अगली बार मैदान पर कब वापसी होगी?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को दिसंबर तक इंतजार करना होगा। भारत की अगली वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ प्रस्तावित है। यह सीरीज भारतीय जमीन पर खेली जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा। यानी 16 नवंबर से गिनें तो रोहित और विराट को दोबारा वनडे क्रिकेट में देखने के लिए फैंस को 27 दिन इंतजार करना होगा। इसके बाद दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रस्तावित है।
और पढे़ं- विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन! नंबर 4 कर देगा हैरान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हो रहे थे। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इससे भारतीय दर्शक दिन में आराम से मैच का आनंद ले सकेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। रोहित ने चार पारियों में कुल 30 रन बनाए। दूसरी ओर, विराट कोहली ने पहले वनडे में 74 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन इसके बाद अगली तीन पारियों में वह कुल 12 रन ही बना सके। अब दोनों खिलाड़ियों की नजरें श्रीलंका के खिलाफ अगली वनडे सीरीज पर होंगी। फैंस को उम्मीद है कि दिसंबर में रोहित और विराट अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे और एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करेंगे।