IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले कैसी है पिच? जानें मौसम का हाल-प्लेइंग 11

Published : Oct 14, 2026, 05:21 PM IST
ind vs wi 4th t20 today

सार

IND vs WI 4th T20I में हैदराबाद में बड़े स्कोर की उम्मीद है। जानें पिच रिपोर्ट, भारत-वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI और अभिषेक शर्मा बनाम रोस्टन चेज की टक्कर।

India vs West Indies Match Preview: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20 मैच बुधवार 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाना है। भारत इस सीरिज में 2-1 से आगे है। हैदराबाद की पिच पर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 208 और 187 रन के लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज हो चुके हैं। इसके अलावा, इस मैदान पर एक ऐसा मुकाबला भी खेला गया था, जब भारत 300 रन के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया था। ऐसे में इस मैदान पर एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

Ind vs Wi Pitch Report: बल्लेबाजों को मिलेगी मदद?

  • भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही वेस्टइंडीज की टीम के लिए बल्लेबाजी के अनुकूल पिच राहत देने वाली हो सकती है।
  • हैदराबाद IPL में सबसे ज्यादा रन बनने वाले मैदानों में से एक रहा है। हालांकि, यहां की पिच को हाल ही में दोबारा तैयार किया गया है, फिर भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।
  • पिछले दो साल में हैदराबाद के मैदान पर 310, 297, 286 और 277 रन के बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। ये स्कोर भारत में T20 क्रिकेट के टॉप-8 स्कोर में शामिल हैं।
  • ऐसे आंकड़े बताते हैं कि यह मैदान बड़े स्कोर बनाने के लिए कितना अनुकूल रहा है। अगर मुकाबले के दौरान ओस पड़ती है, तो गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
  • ओस के कारण गेंद पर पकड़ बनाना कठिन हो सकता है, जिसका फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है।

Ind vs Wi Weather Update: हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे मुकाबले के बिना रुकावट होने की उम्मीद है। बल्लेबाजी के अनुकूल पिच, बड़े स्कोर का इतिहास और ओस की संभावित भूमिका को देखते हुए हैदराबाद में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Ind vs WI T20: इन 2 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

  • हैदराबाद के मुकाबले में वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज और भारत के अभिषेक शर्मा के बीच होने वाली टक्कर पर खास नजर रहेगी।
  • रोस्टन चेज ने रांची में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के विकेट लेकर वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी थी।
  • बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंदबाजी काफी असरदार रही है। वह ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए अपनी रणनीति से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।
  • चेज आमतौर पर हार्ड लेंथ या यॉर्कर का इस्तेमाल करते हैं। उनकी गेंदों की लंबाई और लाइन ऐसी होती है कि बल्लेबाजों के लिए मनचाहे शॉट खेलना आसान नहीं रहता।
  • हालांकि, अभिषेक शर्मा ने इंदौर में उनके खिलाफ शानदार वापसी की थी। पहले ओवर में पिच को समझने के बाद अभिषेक ने जगह बनाकर बल्लेबाजी की और चेज की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया।
  • इस प्रदर्शन के बाद चेज के खिलाफ अभिषेक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 13 गेंदों में 25 रन और दो विकेट का है।
  • अब मुकाबला अभिषेक शर्मा के IPL घरेलू मैदान पर होना है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच यह टक्कर मैच का अहम आकर्षण बन सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

ईशान किशन

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

तिलक वर्मा

नमन धीर

नीतीश कुमार रेड्डी

अक्षर पटेल

प्रिंस यादव

मयंक यादव

अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर)

कामिल पूरन

शिमरोन हेटमायर

रोवमैन पॉवेल

शेरफेन रदरफोर्ड

रोमारियो शेफर्ड/क्वेंटिन सैम्पसन

रोस्टन चेज

शामार स्प्रिंगर

कीमो पॉल

शामार जोसेफ

गुडाकेश मोती

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

₹79-299 में कैसे देखें क्रिकेट मैच? Jio के इन प्लान में मिल सकता है डेटा और OTT का फायदा
IND vs WI: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जानें जीत, हार और बड़े स्कोर के आंकड़े