IND vs ZIM T20I: 17 विकेट लेने वाले मुजरबानी से सावधान! बल्लेबाजों के पास जिम्बाब्बे की पेस तिकड़ी का क्या है जवाब?

Published : Jul 23, 2026, 04:15 PM IST
ind vs zim t20 match live streaming

सार

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज की शुरुआत हरारे में होगी। जानिए संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, टीम न्यूज, अहम खिलाड़ी और मैच प्रीव्यू।

IND vs ZIM T20I Match Preview: भारत-जिम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से हरारे में होने जा रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया इस दौरे पर कमबैक की उम्मीद लेकर उतरेगी। वहीं हाल के प्रदर्शन को देखते हुए जिम्बाब्वे टीम भी भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करने के इरादे से मैदान में अपना खेल दिखाएगी। गुरुवार को होनेवाले पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। 

जिम्बाब्बे की सबसे बड़ी ताकत क्या?

जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट उसके तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन है। टीम के मुख्य गेंदबाज ब्लेंसिंग मुजरबानी ने इस साल 9 मैचों में 7.17 के इकोनॉमी रेट से 17 विकेट लिए हैं। टीम में उनका साथ देने के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस पहले से ही मौजूद हैं।

भारत के बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं

भारत की बल्लेबाजी यूनिट लगभग वही है, जिसने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। फर्क सिर्फ इतना है कि संजू सैमसन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम का लक्ष्य जीत की पटरी पर लौटना होगा, लेकिन जिम्बाब्वे को हल्के में लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस दौरे के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। अंडर-19 विश्व कप में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले वैभव का इंग्लैंड दौरा खास नहीं रहा था। अब वीवीएस लक्ष्मण और सपोर्ट स्टाफ की देखरेख में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास हासिल करने का अच्छा मौका मिलेगा।

तेज गेंदबाजों से भारत को उम्मीद

भारत के युवा तेज गेंदबाजों का यह ग्रुप भी काफी चर्चा में है। मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव और यश ठाकुर जैसे गेंदबाज अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए भविष्य के तेज गेंदबाजी विकल्प तैयार करने का भी अच्छा अवसर मानी जा रही है।

मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में तेज अर्धशतक लगाया था, लेकिन स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। इस साल टी20 क्रिकेट में स्पिन के खिलाफ कम से कम 100 गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में उनका औसत 21.6 और स्ट्राइक रेट 108.54 सबसे कम रहा है। उपकप्तान होने के बावजूद उनसे इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वेस्ली मधेवेरे

एक साल से ज्यादा समय बाद वेस्ली मधेवेरे की जिम्बाब्वे की टी20 टीम में वापसी हुई है। हालांकि टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 114 रहा है, लेकिन वनडे और टेस्ट में उन्होंने हाल के महीनों में अच्छी बल्लेबाजी की है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वह इस फॉर्म को टी20 में भी जारी रखेंगे।

मिल्टन शुम्बा सीरीज से बाहर

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इनोसेंट काइया को टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार हैं। वेस्ली मधेवेरे और डियोन मायर्स के बीच टॉप ऑर्डर में जगह को लेकर मुकाबला रहेगा।

Ind vs Zim Pitch Report: मैच से पहले कैसी है पिच?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर गेंदबाजों को अच्छी गति के साथ ही उछाल मिलने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग कर सकती है। ठंडे मौसम के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में 186 रन सबसे बड़ा स्कोर रहा था, लेकिन इस बार बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां बेहतर रहने की संभावना है।

Ind vs Zim Weather Update: हरारे में कैसा रहेगा मौसम?

गुरुवार को हरारे में धूप खिली रहने की संभावना है। मतलब मैच पूरा होगा और बारिश की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। गुरुवार को हरारे में तापमान 25°C के आसपास रह सकता है, जो खिलाड़ियों के हिसाब से बिल्कुल सामान्य है।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग XI

ब्रायन बेनेट

तादिवान्शे मारुमानी (विकेटकीपर)

डियोन मायर्स

वेस्ली मधेवेरे

सिकंदर रजा (कप्तान)

रयान बर्ल

ब्रैड इवांस

वेलिंगटन मसाकाद्जा

न्यूमैन न्यामहूरी

रिचर्ड न्गारावा

ब्लेसिंग मुजरबानी

भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा

वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन (विकेटकीपर)

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

तिलक वर्मा

रिंकू सिंह

शिवम दुबे

हर्ष दुबे

प्रिंस यादव

मयंक यादव

यश ठाकुर / अशोक शर्मा

हरारे पिच रिपोर्ट और मौसम

IND vs ZIM: आंकड़े और रिकॉर्ड

  • जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ अपनी तीनों टी20 जीत हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दर्ज की हैं। सिकंदर रजा उन सभी तीन जीत का हिस्सा रहे हैं।
  • पिछले दौरे पर भारत ने इसी मैदान पर 2 विकेट पर 234 रन बनाए थे, जो टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच हरारे में सबसे बड़ा टी20 स्कोर है।
  • इसी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने एक नहीं तोड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा
Vaibhav Suryavanshi: 99 मीटर का छक्का और रिकॉर्डों की बरसात... वैभव की पारी ने लूट ली महफिल