
Suryansh Shedge: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ को मौका देते हुए प्लेइंग 11 में दो अहम बदलाव किए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया कि पिछले मैच वाली पिच पर खेला जा रहा है, जो समय के साथ धीमी हो सकती है। ऐसे में टीम की रणनीति पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की है।
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, ऑलराउंडर शिवम दुबे को आराम दिया गया है और उनकी जगह युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 9 गेंदों की पारी से वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बाबर आजम को पछाड़ा
पिछले मुकाबले में भारत ने 220 रन का विशाल स्कोर बनाया था। कप्तान श्रेयस अय्यर चाहते हैं कि बल्लेबाज इस मैच में भी उसी आक्रामक अंदाज को बरकरार रखें। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि ईशान किशन, तिलक वर्मा और खुद अय्यर मध्यक्रम को मजबूती देंगे। रिंकू सिंह और डेब्यू कर रहे सूर्यांश शेडगे फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
भारत की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया फिर बनी T20I की नंबर 1 टीम, इंग्लैंड को पछाड़कर शीर्ष पर