लाहौर में अचानक गूंजने लगा भारत का राष्ट्रगान, आखिर क्यों हुआ ऐसा? एक क्लिक में पढ़ें

Published : Feb 22, 2025, 02:40 PM ISTUpdated : Feb 22, 2025, 04:53 PM IST
eng vs aus

सार

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच लाहौर में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के नेशनल एंथम के बीच भारतीय राष्ट्रगान बजा दिया गया। जिसके बाद पूरे स्टेडियम का माहौल बदल गया। अब तेजी से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

India National Anthem played in Lahore champions trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। आज इस टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर में खेला जा रहा है। इसी बीच अचानक से यहां भारत का राष्ट्रगान बजाया गया, जिसके बाद सब हैरान हो गए। दोनों टीमों की नेशनल एंथम के बीच ऐसी घटना देखने को मिली। अब तेजी से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना क्या है, आइए उसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

लाहौर में अचानक से क्यों बजने लगा भारतीय राष्ट्रगान?

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का राष्ट्रगान बजाया जा रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम शुरू हुआ। फिर उसके बाद इंग्लैंड का शुरू होने वाला था। लेकिन उससे पहले अचानक से भारतीय राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की आवाज आने लगी। इस आवाज को सुनते ही पूरे मैदान पर शोर मच गया। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी भी स्तब्ध रह गए। कुछ मुस्कुरा रहे थे, तो कई खिलाड़ी चौंके हुए दिखाई दे रहे थे। यह मोमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से पांव पसार रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दुबई में कल भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, 2017 के फ़ाइनल का बदला लेगा इंडिया?

लाहौर में जारी है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच

लाहौर में दोनों टीमों के बीच मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक 6 ओवर में इंग्लैंड के 43 रन हो चुके हैं और 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। फिल सॉल्ट 10 और जेमी स्मिथ 15 रन बनाकर डवरशुइस के शिकार बने हैं।

ENG vs AUS Champions Trophy 2025: आज ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंग्लैंड? देखें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

PREV

Recommended Stories

PAK vs USA T20 WC 2026: अमेरिका से दो साल बाद हिसाब बराबर, पाकिस्तान ने 32 रनों से हराया
'अब तक का बेस्ट यंग प्लेयर', वैभव सूर्यवंशी के खेल पर फिदा दुनिया का सबसे दिग्गज क्रिकेटर