82.1 करोड़ ने एक साथ देखी टीम इंडिया की जीत! T20 WC फाइनल बना दुनिया का सबसे बड़ा लाइव इवेंट

Published : Mar 09, 2026, 07:03 AM IST
Team india winning moment

सार

ICC MEN'S T20 WC 2026 Final Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल ने ऑनलाइन व्यूअरशिप का नया इतिहास बना दिया। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर आखिरी विकेट गिरने के समय करीब 74.5 करोड़ लोग एक साथ मैच देख रहे थे। टीम इंडिया की इस जीत के साथ फाइनल दुनिया के सबसे ज्यादा देखे गए लाइव क्रिकेट इवेंट्स में शामिल हो गया। 

T20 WC Final Viewership Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए ICC Men's T20 World Cup के फाइनल ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी नया इतिहास बना दिया। टीम इंडिया की जीत का पल देखने के लिए दुनिया भर से करोड़ों लोग एक साथ ऑनलाइन जुड़ गए। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इस मैच की व्यूअरशिप इतनी ज्यादा रही कि पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छूट गए। जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और भारत ने खिताब अपने नाम किया, उस वक्त करीब 74.5 करोड़ लोग एक साथ मैच देख रहे थे।

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में और बढ़ गई भीड़

मैच खत्म होने के बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान व्यूअरशिप और बढ़ गई। आंकड़ों के मुताबिक उस समय करीब 79.1 करोड़ लोग लाइव स्ट्रीम से जुड़े हुए थे। यानी भारत की जीत का जश्न सिर्फ स्टेडियम में नहीं, बल्कि दुनिया भर के मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर भी दिखाई दे रहा था।

मैच शुरू होने से पहले ही दिख गया था क्रेज

फाइनल शुरू होने से पहले ही माहौल बन चुका था। मैच से पहले सिंगर Ricky Martin की परफॉर्मेंस के दौरान करीब 2.1 करोड़ लोग ऑनलाइन थे। टॉस तक आते-आते यह संख्या 4.2 करोड़ तक पहुंच गई। यानी मुकाबला शुरू होने से पहले ही करोड़ों लोग अपनी स्क्रीन के सामने बैठ चुके थे।

फाइनल मैच जैसे-जैसे बढ़ा, व्यूअरशिप बढ़ती गई

फाइनल मैच आगे बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ती गई। भारत की पारी खत्म होते-होते करीब 43.9 करोड़ लोग लाइव देख रहे थे। इनिंग्स ब्रेक के दौरान यह आंकड़ा 44.3 करोड़ हो गया। जब न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया तो व्यूअरशिप 49.9 करोड़ तक पहुंच गई। पहले ओवर के अंत तक ही यह संख्या 50 करोड़ से ज्यादा हो चुकी थी। इसके बाद जैसे-जैसे मैच क्लाइमेक्स की तरफ बढ़ा, वैसे-वैसे लोग और ज्यादा जुड़ते चले गए।

क्रिकेट मैच के पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छूट गए

इस फाइनल ने कई पुराने व्यूअरशिप रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। इससे पहले भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान करीब 6.5 करोड़ का पीक व्यूअरशिप रिकॉर्ड था। वहीं. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान 5.9 करोड़ का रिकॉर्ड बना था। लेकिन इस बार का आंकड़ा इन सब से बहुत आगे निकल गया।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: जीत के बाद भारत ने कुछ यूं मनाया जश्न, 10 PHOTO में देखें टीम इंडिया का CELEBRATION

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup Champion 2026: न्यूजीलैंड को हरा टीम इंडिया ने बना डाले ये 10 बड़े रिकॉर्ड

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 World Cup 2026 Prize Money: टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, जानें विनर से रनर-अप तक किसे क्या मिला?
Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 WC Final Result भारत vs न्यूजीलैंड