भारत अफगानिस्तान T20 सीरीज:कब, कहां खेले जाएंगे मुकाबले? जानें पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की तैयारी

Published : Aug 25, 2026, 10:30 AM IST
India vs Afghanistan T20 schedule

सार

India vs Afghanistan T20 Series 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। जानें तीनों मुकाबलों की तारीख, समय, वेन्यू, अफगानिस्तान की टीम और भारत के संभावित खिलाड़ियों की पूरी जानकारी।

India vs Afghanistan T20 Schedule: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलने वाली है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस इस सीरीज का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की टीम में वापसी हुई है। खास बात यह है कि अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है, लेकिन तीनों मुकाबले भारत की राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच खेली जाएगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

पहला T20I: 13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

दूसरा T20I: 15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

तीसरा T20I: 17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

भारत के खिलाफ ऐसी है अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इब्राहिम जादरान टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज, सिदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी अफगानिस्तान के लिए अहम मानी जा रही है। वह चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं।

अफगानिस्तान की टीम- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सिदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगयाल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और नवीन-उल-हक।

और पढे़ं- भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट: तीसरे दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल तो क्या होगा मैच का हाल?

भारत की टीम में दिख सकते हैं युवा चेहरे

भारत ने अभी इस सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में भारतीय स्क्वॉड को लेकर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। हाल के समय में टीम इंडिया ने T20 क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ऐसे में इस सीरीज में भी कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी फैंस की नजरें रहेंगी, जिन्होंने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।

2024 के बाद पहली बार T20 में आमने-सामने होंगे भारत-अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 क्रिकेट में यह भिड़ंत जनवरी 2024 के बाद पहली होगी। दोनों टीमों के बीच जनवरी 2024 में तीन मैचों की T20I सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। उस सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। मैच का फैसला डबल सुपर ओवर में हुआ और भारत ने जीत हासिल करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। अब करीब ढाई साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर T20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। ऐसे में दिल्ली में होने वाली यह सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाली है।

भारत-अफगानिस्तान सीरीज को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. भारत और अफगानिस्तान की T20 सीरीज कब होगी?

तीन मैचों की सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को होगी।

2. भारत-अफगानिस्तान के तीनों T20 मैच कहां खेले जाएंगे?

तीनों मुकाबले अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में खेले जाएंगे।

3. अफगानिस्तान T20 टीम के कप्तान कौन हैं?

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की T20I टीम की कप्तानी करेंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर में दिखी पापा की झलक, फैंस बोले- लाइक फादर लाइक सन
ध्रुव जुरेल ने बाजू पर क्यों बनवाया ‘जय जवान, जय किसान’ का टैटू? वजह जानकर हो जाएंगे इमोशनल