भारत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: कब और कहां होंगे मुकाबले? जानें पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

Published : Nov 03, 2026, 12:00 PM IST
India vs New Zealand Squad 2026

सार

India vs New Zealand ODI Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी। जानिए पूरा शेड्यूल, टीम स्क्वॉड, विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।

IND vs NZ ODI Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज का आगाज करने के लिए तैयार है। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में 3-2 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम अब वनडे फॉर्मेट में अपनी चुनौती पेश करेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की 50 ओवर के फॉर्मेट में वापसी होगी। वहीं, पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ईडन पार्क में भारत के आंकड़े

ईडन पार्क में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के इस मैदान पर अब तक खेले गए 11 वनडे मुकाबलों में से सिर्फ चार में जीत हासिल की है। जबकि, न्यूजीलैंड को 6 मैच में जीत मिली है। एक मैच दोनों के बीच टाई रहा। साल 2022 में यहां खेले गए पिछले मुकाबले में भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा।

पहला वनडे- 4 नवंबर, बुधवार, ऑकलैंड- सुबह 7:30 बजे

दूसरा वनडे- 7 नवंबर, शनिवार, वेलिंगटन- सुबह 7:30 बजे

तीसरा वनडे- 10 नवंबर, मंगलवार, हैमिल्टन- सुबह 7:30 बजे

चौथा वनडे- 13 नवंबर, शुक्रवार, माउंट माउंगानुई- सुबह 7:30 बजे

पांचवां वनडे- 15 नवंबर, रविवार, माउंट माउंगानुई- सुबह 7:30 बजे

और पढे़ं- सूर्यवंशी-अभिषेक मचाएंगे धमाल, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; जानें पूरा शेड्यूल

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए) और औकीब नबी।

तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर आखिरी दो वनडे मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम (पहले तीन वनडे)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

न्यूजीलैंड की टीम (आखिरी दो वनडे)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे: संभावित प्लेइंग XI

भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़/श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: कहां देखें लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ ODI: 'हिटमैन' रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड में क्यों निकलता है दम? आंकड़े देख नहीं होगा यकीन