
Abhishek Sharma 50: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अभिषेक शर्मा ने पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 13वां अर्धशतक है। अपनी इस तेज पारी के दौरान अभिषेक ने अब तक तीन चौके और छह छक्के लगाए हैं।
अभिषेक ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सातवीं बार 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने शुरुआती छह ओवर में ही तेजी से रन बनाए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 81 रन था। उस समय अभिषेक शर्मा 20 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर उनका साथ दे रहे थे।
और पढे़ं- IND vs PAK: भारत पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच में नहीं हुआ हैंडशेक, टॉस के दौरान दिखा अलग नजारा
इससे पहले भारतीय टीम को शुरुआती ओवरों में ही दो झटके लगे। तीसरे ओवर में भारत को 28 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाना पड़ा। पाकिस्तान के सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए। उनकी पारी में दो छक्के शामिल थे। वैभव के आउट होने के बाद सैम अयूब के जश्न को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने वैभव की ओर देखकर गोद में बच्चे को खिलाने जैसा इशारा किया। हालांकि, वैभव ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी और सीधे पवेलियन लौट गए। इससे पहले दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इस ओवर में 24 रन बटोरे। वैभव ने दो छक्के लगाए, जबकि अभिषेक ने एक छक्का और एक चौका लगाया।
इसके बाद चौथे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। 51 रन के स्कोर पर अहमद दानियाल ने संजू सैमसन को आउट कर दिया। संजू ने केवल दो रन बनाए। उनका कैच अराफात मिनहास ने पकड़ा। संजू के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। अभिषेक ने तेजी से रन बनाते हुए भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
1. अभिषेक शर्मा ने कितनी गेंदों में अर्धशतक लगाया?
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
2. अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक में कितने चौके और छक्के लगाए?
उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए।
3. भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच में भारत का स्कोर कितना था?
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन था।