India vs Pakistan U19 Live Streaming: कब-कहां-कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला

Published : Nov 08, 2026, 12:10 PM IST
ind u19 vs pak u19 live streaming

सार

IND U19 vs PAK U19: भारत-पाकिस्तान U19 एशिया कप मैच 8 नवंबर को खेला जा रहा है। जानें मैच का समय, वेन्यू, टीवी टेलीकास्ट और SonyLiv पर लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

IND U19 vs PAKU19 Live Streaming: अंडर-19 वनडे एशिया कप 2026 में रविवार 8 नवंबर को भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हैं। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में उतरेंगी। ऐसे में दोनों की कोशिश अपनी जीत की लय बरकरार रखने की होगी। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद उठाना चाहते हैं तो जानिए कहां, कब, कैसे देखें मैच।

भारत बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2026 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मेन्स U19 एशिया कप 2026 का ग्रुप-A मुकाबला रविवार, 8 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप मैच कहां खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ओमान की राजधानी मस्कट स्थित अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान U19 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले सुबह 10:00 बजे टॉस होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मैच देखने वाले क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान U19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

जो दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनीलिव (SonyLiv) ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत vs पाकिस्तान U19 एशिया कप मैच क्यों है अहम?

  • भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला ग्रुप-A की अंक तालिका के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। राउंड-रॉबिन चरण में दोनों टीमों का यह दूसरा आखिरी मुकाबला होगा। ऐसे में इस मैच के नतीजे से ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने की मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही टॉप-2 में जगह बनाने और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
  • हालांकि, दोनों टीमों का लीग चरण में एक-एक मुकाबला अभी बाकी रहेगा। इसलिए भारत और पाकिस्तान की नजरें सिर्फ सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर ही नहीं, बल्कि ग्रुप-A में शीर्ष स्थान हासिल करने पर भी होंगी। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर क्वालिफिकेशन की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेंगी।

नेपाल को हरा चुकी टीम इंडिया

  • इससे पहले शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। नेपाल की ओर से मिले 128 रनों के लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
  • भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति का संकेत दिया। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।
  • पाकिस्तान ने मेजबान UAE को 9 विकेट से हराया। UAE ने पाकिस्तान के सामने 225 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम ने 37.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल