IND vs SL, Asia Cup 2023: पाकिस्तान के बाद अब लंका से भिड़ेगी भारतीय टीम, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

Published : Sep 12, 2023, 12:15 PM IST
IND-vs-SL-Asia-Cup-12-Sept-2023

सार

India vs Sri Lanka match update: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का सुपर 4 मुकाबला आज 12 सितंबर 2023 को दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क: लगातार दो दिन से मैच खेल रही भारतीय टीम मंगलवार को फिर एक बार श्रीलंका का सामना करेगी। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर 2023 से शुरू हुआ एशिया कप 2023 का मुकाबला 11 सितंबर को खत्म हुआ। बारिश के चलते यह मैच रिजर्व डे में हुआ और दूसरे दिन भारत ने 228 रनों के बड़े मार्जिन से इस मैच को अपने नाम किया। अब 12 सितंबर को एक बार फिर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने वाली है। यह मुकाबला मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए मैच से पहले आपको बताते हैं पॉसिबल प्लेइंग 11 और भारत और श्रीलंका के बीच हेड तो हेड रिकॉर्ड...

भारत बनाम श्रीलंका ODI रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल में भारत और श्रीलंका की टीम अब तक कुल 165 बार आमने-सामने आ चुकी है, जिसमें इंडिया ने 96 बार जीत दर्ज की है तो श्रीलंका को 57 बार जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और 11 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड मैच की बात की जाए तो दोनों टीम में 21 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें इंडिया ने 10 बार जीत दर्ज की है। तो वहीं श्रीलंका का पलड़ा भारी है और उसे 11 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में कौन सी टीम आगे निकलती है।

एशिया कप 2023 प्वाइंट्स टेबल

एशिया कप 2023 में प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो भारतीय टीम दो पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, तो वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम भी दो अंकों के साथ है। पाकिस्तान की टीम तीसरे और बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर है।

एशिया कप 2023 मौसम अपडेट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान गरज चमक के साथ 55% तक बारिश की उम्मीद है। वहीं, पूरे समय बादल छाए रह सकते हैं। मैच के बीच हल्की बारिश की उम्मीद 84% है और 95% बादल छाए रहने की संभावना है।

IND vs SL एशिया कप 2023 संभावित प्लेइंग XI

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका

पदुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

और पढ़ें- 10 फोटो में देखें विराट कोहली या केएल राहुल किसकी वाइफ है NO.1

PREV

Recommended Stories

South Africa की धमाकेदार जीत से बदल गया सेमीफाइनल का सीन, अब India के 'Do or Die' मैच पर नजर
IND vs ZIM Pitch Report & Toss Update: टॉस के बाद पिच कैसी है? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी