India vs Sri Lanka Test Live: 15 अगस्त को पहला मैच, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

Published : Aug 14, 2026, 03:54 PM IST
India vs Sri Lanka Test live streaming

सार

India vs Sri Lanka Test Match: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। जानें भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की टाइमिंग, लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और फ्री में मैच देखने का तरीका।

IND vs SL Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त, शनिवार से होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। बतौर कप्तान और खिलाड़ी श्रीलंका में यह उनका अहम दौरा होगा। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगर आप भी भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टेस्ट मैच का रोमांच घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक कई मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं। वहीं, 17 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम का श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। ऐसे में आगामी सीरीज में भी टीम इंडिया से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री के साथ मुकाबले का आनंद ले सकते हैं। मोबाइल या अन्य डिवाइस पर मैच देखने के लिए SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है।

फ्री में कहां देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट?

अगर आप बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के भारत और श्रीलंका का टेस्ट मैच देखना चाहते हैं, तो DD Sports पर लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा, मैच के लाइव स्कोर, जरूरी अपडेट, टीम से जुड़ी खबरें और हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप Asianet News Hindi की वेबसाइट पर भी नजर रख सकते हैं।

और पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से पहले गावस्कर की बड़ी सलाह, शुभमन गिल एंड कंपनी को दिया जीत का मंत्र

भारत के लिए क्यों अहम है यह टेस्ट सीरीज?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम इस समय WTC प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अगर टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतने में सफल रहती है, तो WTC फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति बेहतर होगी। वहीं, सीरीज में हार भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करे और सीरीज को अपने नाम करे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

भारत-श्रीलंका टेस्ट को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

2. भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?

मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

3. भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच फ्री में कहां देख सकते हैं?

फ्री टेलीकास्ट की उपलब्धता होने पर मैच DD Sports पर देखा जा सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ना CSK, ना KKR! हार्दिक पांड्या के इस टीम में लौटने के सबसे ज्यादा चांस, अश्विन ने बताया कारण
गॉल टेस्ट में शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली भी छूट सकते हैं पीछे