India vs West Indies 3rd ODI: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त! रोहित शर्मा बने दुनिया के सबसे तेज ओपनर

Published : Oct 03, 2026, 05:25 PM IST
Rohit Sharma

सार

Rohit Sharma World Record: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

IND vs WI 3rd ODI Rohit Sharma Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वो कर दिखाया, जिसका सपना हर बल्लेबाज देखता है। उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो सालों से अजेय माना जा रहा था। रोहित अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर ओपनर सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ये उपलब्धि हासिल करते ही रोहित ने न सिर्फ सचिन, बल्कि क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए, जानते हैं इस ऐतिहासिक पल की पूरी कहानी और मैच का हाल।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा तेज 10 हजार रन बनाने वाले बैटर

रोहित शर्मा: 202 पारियां (बतौर ओपनर)

सचिन तेंदुलकर: 214 पारियां (बतौर ओपनर)

क्रिस गेल: 268 पारियां (बतौर ओपनर)

सनथ जयसूर्या: 303 पारियां (बतौर ओपनर)

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा का करियर हमेशा से इतना शानदार नहीं था। 2007 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया। यहां तक कि उन्हें 2011 वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं मिली थी। 2011 में उन्होंने पहली बार ओपनिंग की थी, लेकिन वो लगातार ओपनर नहीं थे। उनकी किस्मत चमकी जनवरी 2013 में, जब तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में ओपनिंग करने का मौका दिया। धोनी के उस एक फैसले ने न सिर्फ रोहित का करियर बदल दिया, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक सर्वकालिक महान ओपनर भी दिया।

रोहित शर्मा की कप्तानी

रोहित ने 2017 में उप-कप्तानी संभाली और दिसंबर 2021 में वनडे कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, साथ ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचे।

Ind vs WI 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत की शुरुआत खराब

रोहित के रिकॉर्ड के बीच तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। भारत को शुरुआती ओवरों में ही झटके लगे। तीसरे ओवर में शुभमन गिल आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसे समय में रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए। ऋतुराज इस मुकाबले में एक बार फिर नंबर-4 पर बल्लेबाजी की। उनके बाद केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Asian Games Gold: भारत से 19 रन से क्यों हारा पाकिस्तान? जीत की ये हैं 5 बड़ी वजह
IND vs PAK: कौन जीता एशियन गेम्स का फाइनल मैच? जानें किसे मिला गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज