IND vs WI 3rd T20: इंदौर में कल भिड़ेंगी भारत वेस्टइंडीज की टीमें, जानें मैच का समय और वेन्यू

Published : Oct 10, 2026, 04:03 PM IST
IND vs WI 3rd T20I

सार

India vs West Indies 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें मैच का समय, दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों की पूरी जानकारी।

IND vs WI 3rd T20I 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर में खेला जाएगा। यह मैच होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। फिलहाल दोनों 1-1 की बराबरी पर है।

इंदौर में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। पहला सेशन शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 20 मिनट का ब्रेक होगा। दूसरा सेशन रात 8:50 बजे से 10:20 बजे तक निर्धारित है।

और पढे़ं- मैदान पर जीत, इंस्टाग्राम पर जवाब! क्या है शुभमन गिल और शाई होप के बीच खुली जंग

श्रेयस अय्यर समेत इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे और नमन धीर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम के गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी पर भी नजर होगी, कि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं।

शाई होप के हाथों में होगी वेस्टइंडीज की कप्तानी

वेस्टइंडीज की टीम की कप्तानी शाई होप करेंगे। टीम में शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड और रोस्टन चेज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजी विभाग में अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और कीमो पॉल ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती देंगे।

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20: मैच की पूरी जानकारी

मैच: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20

तारीख: रविवार, 11 अक्टूबर 2026

समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)

मैदान: होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

भारतीय कप्तान: श्रेयस अय्यर

वेस्टइंडीज के कप्तान: शाई होप

अब देखना होगा कि इंदौर में होने वाले इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है। दोनों टीमें जीत दर्ज करके सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच कब है?

ये मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा।

2. भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

3. तीसरे टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के कप्तान कौन हैं?

भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मैदान पर जीत, इंस्टाग्राम पर जवाब! क्या है शुभमन गिल और शाई होप के बीच खुली जंग
IND vs WI: इन 5 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान श्रेयस अय्यर की इस गलती पर भी उठे सवाल