शुबमन गिल के बर्थडे पर धमाल, ईशान-श्रेयस ने की जमकर मस्ती, Video Viral

Published : Sep 10, 2024, 01:55 PM IST
shubhman birthday

सार

भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल ने अपना 25वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। इसमें ईशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गिल दोस्तों के साथ डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Shubman Gill birthday Party: भारतीय क्रिकेट टीम के बैट्समैन शुबमन गिल ने रविवार यानी 8 सितंबर को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी ईशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे। बर्थडे पर केक कटने के बाद गिल ने दोस्तों संग डीजे साउंड पर जमकर मस्ती की। उनके बर्थडे का वीडियो अब वायरल हो गया है। इसमें ईशान और गिल फुल मस्ती करते नजर आ रहे हैं। डांस के साथ वह गाना गाते भी दिख रहे हैं।

गाने गाते नजर आए गिल और ईशान
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शुबमन अपने जन्मदिन के मौके पर गाना गाते नजर आए। वह किसी पॉप स्टार के लिए रैप सांग गाते दिख रहे थे। उनके साथ ईशान किशन ने भी सुर में सुर मिलाया हुआ था। पूरे जोश के साथ दोनों गाना गा रहे थे। श्रेयस और राहुल भी पार्टी इन्ज्वाय कर रहे थे। केक कटने के बाद काफी देर रात तक शुबमन ने दोस्तों संग पार्टी की।

गिल के बर्थ डे पार्टी की पिक्स भी वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ ही शुबमन गिल के बर्थडे की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। इसमें ईशान और गिल फुल डांस और सिंगिंग मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों के फेस एक्सप्रेशन से साफ नजर आ रहा कि  वे पार्टी को कितना इंज्वाय कर रहे हैं। शुभमन ने दोस्तों के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। 

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में शामिल गिल
शुबमन गिल कुछ दिनों से बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। दिलीप ट्रॉफी में भी वह कुछ कमाल नहीं दिखा सके। इसके बाद भी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा ब्रिगेड में गिल को मौका दिया गया है। गिल के लिए बांग्लादेश सीरीज में फॉर्म पाने का अच्छा मौका है।  

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!