'One more divorce...' चहल के पोस्ट पर फैन ने कही बड़ी बात, धनश्री को भी लपेटा!

Published : Dec 20, 2024, 01:03 PM ISTUpdated : Dec 20, 2024, 01:04 PM IST
Indian cricketer yuzvendra chahal instagram post fans reaction goes viral on social media

सार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, लेकिन वह पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। आईपीएल 2025 में वह सबसे महंगे स्पिनर भी बने हैं और पंजाब में उन्हें 18 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

Yuzvendra Chahal instagram post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी बीवी धनश्री वर्मा की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। दोनों के हर एक पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंटबाजी करते हैं। कोई फैंस उन्हें प्यार दिखता है, तो कोई उनके अलग होने तक की बातें लिख जाता है। धनश्री इस समय अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उनका एक पंजाबी गाना भी रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। व्यस्त होने के कारण दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए हैं।

चहल ने शेयर किया पोस्ट

अब युजवेंद्र चहल ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गुरुवार को यूजी चहल ने अपने ऑफिशल अकाउंट से एक खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में चहल ब्लैक रंग के ड्रेस और व्हाइट शूज में नजर आ रहे हैं। बैठे हुए पोज दे रहे यूजी का लुक काफी अलग नजर आ रहा है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। यूजर्स भारतीय स्पिनर की पोस्ट पर चहल को ट्रोल करने से नहीं चुके।

 

 

फैंस ने डायवोर्स तक कर दी बात

एक तरफ जहां धनश्री वर्मा के पति पर लोग प्यार दे रहे हैं और दिलवाले इमोजी भी सेंड कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो उनके मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि "वन मोर डायवोर्स इस कमिंग।" इस कमेंट की खास वजह है कि हमेशा फैंस उनकी बीवी धनश्री वर्मा को दूसरे के साथ जोड़कर कमेंट करते हैं। मौका मिलते ही फैंस उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते।

भारी संख्या में फॉलो करते हैं फैंस

हालांकि, भारतीय क्रिकेटर के चाहने वाले की कमी नहीं है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 9.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके इस रीच से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस का प्यार युजवेंद्र चहल के प्रति कितना ज्यादा है। चहल को चंचल और चतुर के नाम से भी जाना जाता है। हमेशा उन्हें खेल के मैदान पर भी हंसी मजाक करते हुए देखा जाता है। पर्सनल लाइफ में हमेशा वह कूल नजर आते हैं। लॉकडाउन के समय में ही यूजी ने धनश्री से शादी की थी।

पंजाब के लिए खेलेंगे आईपीएल 2025

लेग स्पिनर चहल 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें वर्ल्ड कप के दौरान भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और बेंच पर ही बैठे थे। हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए देकर टीम में खरीदा है। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर भी बन गए हैं। चहल के पास टैलेंट की कमी नहीं है और वह एक विकेट टेकर गेंदबाज हैं। इसी का फल उन्हें पंजाब किंग्स ने दिया।

यह भी पढ़ें-

बीच पर सारा के हॉटनेस ने बढाया इंटरनेट का पारा, देखें VIDEO

'जल्द लंदन शिफ्ट होंगे कोहली...', विराट के कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा!

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 25 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 24th April 2026: RCB vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 34वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच