Women's Day: स्मृति मंधाना ने जब थामा द्रविड़ का बल्ला, मैदान पर आ गया भूचाल, 11 वर्ष की उम्र में खेली ऐतिहासिक पारी

Published : Mar 08, 2025, 10:00 AM IST
smriti mandhana

सार

Women's day 2025: इंटरनेशनल विमेंस डे का महत्व पूरे दुनिया भर में बेहद ही खास होता है। क्रिकेट के मैदान पर भी महिला क्रिकेटरों का जलवा रहा है। उन्हीं में से एक नाम भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम आता है। 

Smriti Mandhana on Women's day: 8 मार्च का दिन बेहद ही खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन पूरा विश्व महिला दिवस सेलिब्रेट करता है। महिलाओं के प्रति सम्मान और गलत भावनाओं को जागरूक करने के लिए इस दिन का चयन किया गया है। क्रिकेट के मैदान पर भी कई ऐसी महिला क्रिकेटर रही हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन और कारनामे से दुनिया को लोहा मनवाया है। उन्हीं महिलाओं में एक नाम भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना का नाम आता है। स्मृति काफी कम उम्र में अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर विश्व में परचम लहरा दिया है। इसी बीच आईए जानते हैं, कि वह कैसे इस मुकाम तक पहुंची।

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले 1 दशक में बड़े मुकाम पर पहुंच चुकी है। शानदार प्रदर्शन के चलते वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। भारत को यहां तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना का नाम भी आता है। स्मृति एक मैच विनर बल्लेबाज मानी जाती हैं और ऐसा उन्होंने कई बार करके भी दिखाया है। केवल 16 साल की उम्र में ही स्मृति ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव उनके भाई को देखकर हुआ। इसके बाद उन्होंने पिता से यह बात बताई और क्रिकेटर बनने का सपना देखा।

द्रविड़ के बल्ले से स्मृति मंधाना ने खेली थी ऐतिहासिक पारी

स्मृति मंधाना ने केवल 9 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र की अंडर 15 टीम में शामिल हो गई थीं। इतना ही नहीं, उसके 2 साल बाद यानी 11 वर्ष में वो राज्य की अंडर 19 क्रिकेट टीम में चुनी गईं। यह उनके लिए बेहद ही खास पल रहा था, क्योंकि उन्होंने यह टूर्नामेंट राहुल द्रविड़ के बल्ले से खेला था। स्मृति से केवल खेला ही नहीं, बल्कि 224 रनों की पारी भी खेली थी। उन्होंने द्रविड़ का नाम और बल्ले की लाज भी बनाई रखी। राहुल ने वह बल्ला स्मृति को उपहार के रूप में दिया था।

RCB के लिए WPL में खेलती हुई नजर आ रही हैं स्मृति

28 वर्षीय स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग WPL में अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने 3 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने टीम को साल 2024 में चैंपियन भी बनाया। इस सीजन चल रहे इस लीग में भी स्मृति कप्तानी कर रही हैं।

 

PREV

Recommended Stories

T20 World Cup Match: पूर्व पाक क्रिकेटर ने खोली पोल! कहा- भारत ने छोड़ा तो भिखारी हो जाओगे
Abhishek Sharma: युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं इस हीरो के दीवाने, जानें कौन है वो?