IPL 2023 Schedule: गुजरात बनाम चेन्नई के महामुकाबले से शुरूआत, जानें आईपीएल के 5 बड़े मैच जो देंगे चौंकाने वाले रिजल्ट

IPL 2023 Schedule. आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है और 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 16वें सीजन में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे।

 

Manoj Kumar | Published : Feb 18, 2023 10:15 AM IST

15
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी दो दोस्तों के बीच होने वाली रोमांचक क्रिकेट का दिन होगा। एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी होंगे तो दूसरी हार्दिक पंड्या रहेंगे। हार्दिक पंड्या पिछले सीजन के विनर हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी का संभवतः यह आखिरी सीजन होगा। आईपीएल 2023 का उद्घाटन मुकाबला 31 मार्च को इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए देश के सबसे बड़े ग्राउंड अहमदाबाद को चुना गया है।
 

25
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

दिल्ली और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच बेहद रोमांचक होता है और ठीक इसी तरह की भिड़ंत आईपीएल में भी देखने को मिलती है। दिल्ली की टीम का आईपीएल में अभी तक बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन पिछले 4 साल से यह टीम खतरनाक बन चुकी है। आईपीएल 2023 में दोनों के बीच की भिड़ंत 11 अप्रैल को होगी और क्रिकेट फैंस को इस प्रतिद्वंदिता का पूरा आनंद मिलेगा।
 

35
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच का मुकाबला भी बेहद रोमांचक होता है। आईपीएल में इन दोनों टीमों की टक्कर जब भी होती है तो फैंस को क्रिकेट का भरपूर आनंद मिलता है। आईपीएल 2023 में यह टीमें दो बार 8 अप्रैल और 6 मई को आमने-सामने होंगी। मुंबई 5 बार आईपीएल जीत चुकी है जबकि चेन्नई 4 बार चैंपियन बनी है। दोनों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है।
 

45
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच का मुकाबला हर दर्शक को पसंद आता है। एक तरफ महेंद्र सिंह का जादू होगा तो दूसरी तरफ विराट कोहली का जलवा रहेगा। दोनों खिलाड़ी अच्छे दोस्त हैं लेकिन मैदान में भिड़ेंगे तो अलग ही रंग दिखाई देगा। इन दोनों टीमों के बीच 17 अप्रैल को सिर्फ 1 मैच खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

55
रॉयल चैलेंजर्स बनाम मुंबई इंडियंस

आईपीएल में बड़े सुपर स्टार खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हमेशा जोरदार होती है। रोहित शर्मा जहां आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, वहीं विराट कोहली आईपीएल के हीरो हैं। इन दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है तो टीवी पर दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है। दोनों के बीच पहला मुकाबला 2 अप्रैल और दूसरा मैच 9 मई खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

Border Gavaskar Trophy 2023: विराट कोहली के LBW ने मचाया बवाल, बेन स्टोक्स भी दे चुके हैं ये नियम हटाने की सलाह

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos