IPL 2025 Final: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है Narendra Modi Stadium, जानें इसकी खास बातें

Published : Jun 03, 2025, 09:02 AM IST
Narendra Modi Stadium

सार

IPL 2025 Final RCB और PBKS के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। आइए इसकी खास बातों को जानते हैं।

RCB vs PBKS, IPL 2025 Final: गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार शाम को आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाएगा। मुकाबला RCB (Royal Challengers Bengaluru) और PBKS (Punjab Kings) के बीच होगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां 1 लाख 30 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं। साबरमती नदी के किनारे स्थित इस स्टेडियम का निर्माण 1982 में हुआ था। पहले इसमें 49,000 लोगों के बैठने की जगह थी।

अक्टूबर 2015 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम का पुनर्निर्माण करने और इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला किया था। फरवरी 2020 में पुनर्विकास कार्य पूरा हुआ। इसके सीटों की संख्या बढ़ाकर 1.3 लाख से अधिक कर दी गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम था। इसमें 90,000 लोग बैठ सकते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खास बातें

  • यह 63 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें प्रवेश के लिए 4 गेट हैं।
  • स्टेडियम का मैदान 164.592 मीटर लंबा और 137.16 मीटर चौड़ा है।
  • 4 टीम ड्रेसिंग रूम हैं। इसमें खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए सभी तरह की सुविधाएं हैं।
  • 6 इनडोर प्रैक्टिस पिच और 3 आउटडोर प्रैक्टिस मैदान हैं।
  • एक इनडोर क्रिकेट अकादमी है। इसमें 40 एथलीटों के लिए छात्रावास है।
  • 76 कॉर्पोरेट बॉक्स हैं। प्रत्येक बॉक्स में 25 लोग बैठ सकते हैं।

क्रिकेट के इतिहास में नरेंद्र मोदी स्टेडियम

  • 1986-87 में पाकिस्तान के खिलाफ सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए थे। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।
  • फरवरी 1994 में कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 432वां विकेट लिया था। उन्होंने सर रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड को तोड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
  • 8 फरवरी 1994 को सागी लक्ष्मी वेंकटपति राजू ने श्रीलंका के खिलाफ 11 विकेट लिए थे।
  • 2008 में एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के दूसरे टेस्ट के दौरान भारत के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था।
  • 2011 आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
  • 2013 में सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
  • 24 फरवरी 2020 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली यात्रा “नमस्ते ट्रंप” की मेजबानी की।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर, पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर
IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: वाइजैग में बल्ले का दिखेरा शोर या गेंदबाज ढाएंगे कहर?