माता के दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, क्या CSK को मिलेगी एक और IPL ट्रॉफी?

Published : Jan 24, 2025, 04:11 PM IST
ms dhoni visited ranchi temple

सार

एमएस धोनी IPL 2025 से पहले रांची के देउड़ी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह मंदिर उनके लिए खास महत्व रखता है और वो बड़े टूर्नामेंट से पहले यहां आते हैं।

Ms Dhoni visited hometown Temple: महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में अलविदा कह दिया था। लेकिन, अभी भी वो इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में खेल रहे हैं। माही आगामी सीजन 2025 में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। 17वें सीजन की शुरुआत होने में अभी लगभग 2 महीने का वक्त बचा हुआ है और उससे पहले धोनी माता का आशीर्वाद लेने के लिए प्राचीन देवी मंदिर पहुंचे हैं। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, माही अपने होमटाउन रांची में स्थित देउडी गांव में प्रसिद्ध मंदिर में आशीर्वाद लेने गए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं, कि टीशर्ट पहने एमएस धोनी कैसे मंदिर के अंदर दर्शन पाने के लिए उपस्थित हुए हैं। उनके इर्द-गिर्द काफी सारे लोग भी हैं। देउड़ी मंदिर काफी पुराना बताया जाता है, जहां धोनी किसी बड़े काम करने से पहले दर्शन करने के लिए जरूर जाते हैं।

बड़े टूर्नामेंट से पहले इस मंदिर में जाते हैं एमएस धोनी

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उस समय भी बतौर कप्तान वह इस मंदिर के दर्शन करने गए थे। जिसका फल उन्हें आईसीसी खिताब के रूप में मिला। इतना ही नहीं उनके नाम टी20i वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी है। भारत के लिए उन्होंने कई बड़े योगदान दिए हैं।

वीरेंद्र सहवाग का कभी नहीं टूटने वाला 5 रिकॉर्ड, बल्लेबाजों के लिए होगा सपना

IPL 2025 में गरजेगा माही का बल्ला

IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला एक बार फिर गरजता हुआ दिखाई देने वाला है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा था, कि धोनी 2024 के बाद आईपीएल नहीं खेलेंगे। लेकिन, उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया और एक सीजन और खेलने का फैसला किया। यह उनके लिए आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में हुआ अपनी टीम को जाते-जाते एक और ट्रॉफी दिलाना जरूर चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का नया अवतार, काले लिबास में लूटी महफील

PREV

Recommended Stories

Abhishek Sharma: युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं इस हीरो के दीवाने, जानें कौन है वो?
T20 World Cup 2026: 40+ उम्र-20 साल जैसी फिटनेस, T20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाएंगे 5 धुरंधर!