
IPL 2025 restart: कल यानी 17 मई से आईपीएल 2025 रिस्टार्ट होने जा रहा है। 18वें सीजन के 59वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली है। उसके अलावा मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें भी तैयार हो चुकी हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास में लगे हुए हैं। प्लेऑफ की रेस में भी दोनों प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में टीम को पहले की तरह ही खेलना होगा। ऐसे में MI और GT को प्लेऑफ से पहले दो बड़े बल्लेबाजों को गंवाना पड़ेगा। जी हां, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों को प्लेऑफ से पहले बड़ा झटका लगने वाला है। आईए दोनों पर नजर डालते हैं।
दरअसल, जोस बटलर जिन्होंने GT के लिए इस सीजन नंबर 3 पर लाजवाब प्रदर्शन कर्क दिखाया है, वो अब खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बटलर अपनी इंग्लैंड टीम के साथ जा चुके हैं। बटलर ने आईपीएल 2025 में कुल 10 पारियों में 446 रन बनाए हैं। इस आंकड़े से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा है। लेकिन, अब बटलर गुजरात के लिए बचे हुए मुकाबले नहीं खेलेंगे।
जोस बटलर की जगह गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस को टीम में जोड़ा है। मेंडिस पहली बार GT के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। यह श्रीलंकाई खिलाड़ी ओपनिंग करने में माहिर है। लेकिन, बटलर वाला अनुभव इनके पास नहीं है। कुशल ने 78 टी20i खेले हैं, जिसमें 25.60 की औसत से 1920 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 131.69 का रहा है। वहीं, सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 86 है।
वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को विल जैक्स के रूप में बड़ा झटका लगने वाला है। यदि MI प्लेऑफ में अपनी जगह बनाती है, तो जैक्स टीम को छोड़ अपने स्वदेश लौट जाएंगे। ऐसे में मुंबई को एक ऑलराउंडर की कमी काफी ज्यादा खलेगी। जैक्स ने अब तक एमआई के लिए 195 रन बनाए हैं, जबकि 5 विकेट भी झटके हैं। ऐसे में उनका बाहर होने बड़ा नुकसान हो सकता है।
अब आपके मन में सवाल होगा कि विल जैक्स की जगह मुंब इंडियंस में कौन लेगा? ऐसे में आपको बता दें कि जैक्स की जगह इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टो लेने वाले हैं। बेयरस्टो पहले ही आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में उनके पास काफी अनुभव भी है। हालांकि, फॉर्म को लेकर एक सवाल खड़ा हो सकता है। जॉनी ने 50 आईपीएल मैचों में 1589 रन बनाए हैं। वहीं, 2 शतक भी उनके नाम दर्ज है।