IPL 2025: 5 खिलाड़ी टीम में रखने पर MI ने खर्च किए 75 करोड़, जानें किन्हें खरीदा

Published : Nov 25, 2024, 06:08 PM ISTUpdated : Nov 25, 2024, 06:22 PM IST
Trent Boult

सार

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 की नीलामी में ट्रेंट बोल्ट और नमन धीर जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। रोहित, बुमराह और हार्दिक जैसे बड़े नाम रिटेन किए गए, जबकि ईशान किशन और ब्रेविस को रिलीज़ किया गया।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को बनाए रखने पर 75 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए उसके पर्स में सिर्फ 45 करोड़ रुपए थे।

पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस IPL के सबसे सफल टीमों में से एक है। सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में MI ने न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को वापस खरीदने के लिए 12.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई। अनकैप्ड नमन धीर को MI ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने दूसरे दिन दीपक चाहर को 9.25 करोड़ में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को मेगा नीलामी के दूसरे दिन गेंदबाज दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके साथ ही अफगानिस्तान के उभरते स्पिनर अल्लाह गजनफर को 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा।

आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

1. ट्रेंट बोल्ट (12.5 करोड़ रुपए)

2. नमन धीर (5.25 करोड़ रुपए)

3. रॉबिन मिंज (65 लाख रुपए)

4. करण शर्मा (50 लाख रुपए)

5. रयान रिकेल्टन 1 करोड़ रुपए

6. दीपक चाहर 9.25 करोड़ रुपए

7. अल्लाह गजनफर 4.8 करोड़ रुपए

मुंबई इंडियंस ने इन बड़े खिलाड़ियों को किया रिटेन

1. जसप्रीत बुमराह (18 करोड़ रुपए)

2. सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपए)

3. हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़ रुपए)

4. रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपए)

5. तिलक वर्मा (18 करोड़ रुपए)

रिटेन किए गए खिलाड़ियों को मिले पैसे पर नजर डालें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को 18 करोड़ रुपए मिले हैं। रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या से पांच लाख रुपए कम दिया गया है। मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन बेहद खराब गुजरा था।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

1. डेवाल्ड ब्रेविस

2. ईशान किशन

3. हार्विक देसाई

4. टिम डेविड

5. विष्णु विनोद

6. अर्जुन तेंदुलकर

7. मोहम्मद नबी

8. रोमारियो शेफर्ड

9. शम्स मुलानी

10. नेहल वढेरा

11. गेराल्ड कोएत्ज़ी

12.अंशुल कंबोज

13. नमन धीर

14. शिवालिक शर्मा

15. क्वेना मफाका

16. कुमार कार्तिकेय

17. पीयूष चावला

18. आकाश मधवाल

19. ल्यूक वुड

20. दिलशान मदुशंका

21. श्रेयस गोपाल

22. नुवान तुषारा

यह भी पढ़ें- क्रुणाल पांड्या अब आरसीबी के रंग में! क्या बदलेगी टीम की किस्मत?

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल