GT vs DC Pitch Report: अहमदाबाद में सुनाई देगी बल्ले की गूंज या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां? जानें पिच रिपोर्ट और मजबूत Playing11

Published : Apr 19, 2025, 09:54 AM IST
GT vs DC IPL 2025

सार

GT vs DC Pitch Report: आईपीएल 2025 में आज 19 अप्रैल को दी मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी। आईए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट पर नजर डालते हैं। 

Gujarat Titans vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 35वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है, तो वहीं दूसरी ओर गुजरात ने भी कमाल की क्रिकेट खेली है। हालांकि, गुजरात को अपने घर पर खेलने का फायदा हो सकता है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली GT इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी।

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस टीम की इस सीजन प्रदर्शन की बात करें, तो अभी तक पूरी टीम एकजुट होकर खेली है। अब तक 6 मुकाबले खेलने के बाद जीटी ने 4 अपने नाम किए हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में गुजरात को लखनऊ के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गिल अपनी कप्तानी में वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। पॉइंट्स टेबल की ओर रुख करें, तो इस समय 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खड़ी है।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर जाएं, तो टीम ने धुंआधार खेल दिखाया है। हरेक मुकाबले में कोई न कोई नया और मैच विनर खिलाड़ी बनकर सामने आया है। कुल 6 मैचों में दिल्ली को केवल 1 में हार मिली है, जबकि 5 अपने नाम किए हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में टीम एकजुट होकर खेली है। पिछले मैच में डीसी ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। प्वाइंट्स टेबल में इस समय 10 अंकों के साथ DC टॉप पर है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा होगा पिच?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट पर नजर डालें, तो यहां बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार सतह होती है। पिच पर गेंद अच्छे बाउंस के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिलती है और सीम के साथ स्विंग भी होती है। वहीं, बड़ा मैदान होने के कारण स्पिन गेंदबाजों को विकेट मिलने की संभावना रहती है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का रिकॉर्ड

मैच खेले गए: 40

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 18

चेज करते हुए जीत: 21

रद्द हुए मैच: 1

सबसे बड़ा स्कोर: 243/5 पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस, 2025

सबसे कम स्कोर: 89/10 गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स, 2024

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर: 129 शुभमन गिल (GT) vs MI, 2023

बेस्ट बॉलिंग फिगर: 5/10 मोहित शर्मा (GT) vs MI, 2023

एवरेज रन/विकेट: 28.24

एवरेज रन/ओवर: 8.77

एवरेज स्कोर पहले बल्लेबाजी: 171.56

GT vs DC हेड टू हेड IPL 2024

मैच खेले गए: 2

दिल्ली कैपिटल्स: 2

GT vs DC हेड टू हेड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL

मैच खेले गए: 2

दिल्ली कैपिटल्स: 2

GT vs DC हेड टू हेड आंकड़े IPL

मैच खेले गए: 5

गुजरात टाइटंस: 2

दिल्ली कैपिटल्स: 3

GT की संभावित प्लेइंग 11 (पहले गेंदबाजी):

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: निशांत सिंधु, शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया।

GT की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बल्लेबाजी):

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया।

DC की संभावित प्लेइंग 11 (पहले गेंदबाजी):

जैक फ्रेजर मैकग्रक/फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टबस, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डेवोन फरेरिया, दुश्मंथ चमीरा, करुण नायर।

DC की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बल्लेबाजी):

जैक फ्रेजर मैकग्रक/फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टबस, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डेवोन फरेरिया, दुश्मंथ चमीरा, मुकेश कुमार।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर, पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर
IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: वाइजैग में बल्ले का दिखेरा शोर या गेंदबाज ढाएंगे कहर?