SRH vs DC Live Streaming: दिल्ली से भिड़ेगी हैदराबाद, फ्री में कहां देखें आज का IPL मैच

Published : Apr 21, 2026, 07:20 PM IST
SRH vs DC live streaming

सार

IPL में आज SRH vs DC के बीच जबर्दस्त मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कहां और कैसे देख सकते हैं। 

DC vs SRH Live Streaming Details: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। यानी हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। अगर आप भी ये मुकाबला मिस नहीं करना चाहते तो आइए जानते हैं मुफ्त में कहां और कैसे देखें पूरा मैच।

SRH vs DC लाइव कैसे देखें: TV और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Sunrisers Hyderabad (SRH) और Delhi Capitals (DC) के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को फैंस कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शकों के लिए इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। यहां दर्शकों को हाई-क्वालिटी ब्रॉडकास्ट के साथ पूरा मैच देखने का यादगार अनुभव मिलेगा।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल और वेबसाइट पर

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यहां फैंस को कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का ऑप्शन भी मिलेगा। आप चाहें तो हिंदी-अंग्रेजी के अलावा अपनी लोकल लैंग्वेज जैसे- भोजपुरी, हरियाणवी और तमिल में भी मैच कमेंट्री का आनंद उठा सकते हैं।

SRH vs DC मैच डिटेल्स: तारीख, समय और मैदान

  • तारीख: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (DC ने टॉस जीत फील्डिंग चुनी)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद

DC vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। हालांकि, बेहतर रन रेट (0.566) के चलते हैदराबाद चौथे नंबर पर काबिज है। वहीं, दिल्ली (0.310) के साथ पांचवे नंबर पर है। हैदराबाद जहां अपने होमग्राउंड पर जीत की हैटट्रिक लगाना चाहेगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को उसकी चौथी जीत की तलाश है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मैच हुए हैं। इनमें SRH ने 13 जबकि DC ने 11 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच टाई और एक नो रिजल्ट रहा है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

SRH vs DC मैच प्रीव्यू: ट्रैविस हेड vs कुलदीप यादव की जंग, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम का हाल
IPL धमाका: ₹1800 वाला टिकट सिर्फ ₹500 में! जानें किसे और कैसे मिलेगा