Vivek Kumar | Published : Dec 19, 2023 4:07 AM IST / Updated: Dec 19 2023, 09:45 PM IST

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी, केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, कुल 72 खिलाड़ियों की हुई नीलामी

सार

दुबई। दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2024 का प्लेयर ऑक्शन हुआ। इसमें आईपीएल के इतिहास अब तक की सबसे महंगी बोली मिचेल स्टार्क की लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दूसरे नंबर पर पैट कमिंस रहे जिन्हें सनराइजर्स हैंदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों में समीर रिजवी को सबसे अधिक 8.40 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। भारत से हर्षल पटेल सबसे महंगे रहे जिन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2024 में कुल 72 खिलाड़ियों की नीलामी हुई।

 

 

09:20 PM (IST) Dec 19

इनको भी मिल गए खरीदार

स्वस्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स, आबिद मुश्ताक और नांद्रे बर्गर को राजस्थान ने, शिवालिक शर्मा को मुंबई, स्वप्निल सिंह को आऱसीबी, अवनीश राओ अरावेल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स, साकिब हुसैन को केकेआर और सौरभ चौहान को आरसीबी ने 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा।

09:11 PM (IST) Dec 19

ये खिलाड़ी भी बिके करोड़ों में

राइली रुसो को पंजाब ने 8 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद नबी को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में, गस एटकिंसन को केसीआर ने एक करोड़ में खरीदा।

 

08:24 PM (IST) Dec 19

अनकैप्ड बैट्समैन में बेस प्राइस पर बिके ये खिलाड़ी

नमन धीर और अंशुल कंबोज को मुंबई इंडियंस ने, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन और प्रिंस चौधरी को पंजाब किंग्स ने और जे सुब्रमणयम को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 20 लाख पर खरीदा।

08:20 PM (IST) Dec 19

अनकैप्ड बैट्समैन में रॉबिन, सुमित की करोड़ तक लगी बोली

अनकैप्ड बैट्समैन में 20 लाख बेस प्राइज वाले रॉबिन मिंज को गुजरात ने 3.60 करोड़ में खरीदा। जबकि सुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख था।

 

08:09 PM (IST) Dec 19

इन खिलाडियों को नहीं मिले खरीदार

रसी वान डर डुसेन, पुलकित नारंग, फिन एलेन, कॉलिन मुनरो, अफगानिस्तान के कायस अहमद, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल, जेम्सी नीशम, मैट हेनरी, काइल जेमिसनष एडम मिल्ने , वेस्टइंडीज के कीमो पॉल, शाई होप और ओडियन स्मिथ, इंग्लैंड के टायमल मिल्स श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा।

 

07:57 PM (IST) Dec 19

ऑस्ट्रेलिया के पेसर को गुजरात ने 10 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के स्पेसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था। ऑस्ट्रेलिया के पेस लांस मॉरिस और बेन ड्वारशुइज को किसी ने नहीं खरीदा। इंग्लैंड ने डेविड विला को दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिरजूर रहमान को दो करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।

07:49 PM (IST) Dec 19

ऑस्ट्रेलिया के पेसर को गुजरात ने 10 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के स्पेसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था। ऑस्ट्रेलिया के पेस लांस मॉरिस और बेन ड्वारशुइज को किसी ने नहीं खरीदा।

07:31 PM (IST) Dec 19

ये अनकैप्ड खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

 

ऋतिक शौकीन, विष्णु सोलंकी, उर्विल पटेल, कुलदीप यादव, ईशान पोरेल, शिवा सिंह, रोहन कुन्नुम, सौरव चौहान, प्रियांश आर्या, मनन वोहरा, अतीत सेठ, विवरांत शर्मा, राज अंगद बाबा, सरफराज खान, मोहम्मद अर्शद खान।

07:15 PM (IST) Dec 19

10वें सेट में एम सिद्धार्थ 2.40 करोड़ में बिके

दसवें सेट में एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने एम सिद्धार्थ को 2.40 करोड़ में खरीदा है। मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख में खरीदा। श्रेयस गोपाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख बेस प्राइस पर खरीदा। जबकि शिवा सिंह को खरीदार नहीं मिले।

06:51 PM (IST) Dec 19

नौंवे सेट में तेज गेंदबाज यश दयाल, सुशांत मिश्रा करोड़ों में बिके

20 लाख बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.20 करोड़ में खरीदा। सुशांत मिश्रा को 2.20 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। आकाश सिहं को 20 लाख बेस प्राइ पर हैदराबाद ने खरीदा। कार्तिक त्यागी को गुजरात ने 60 लाख में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने रसिक डार को 20 लाख बेस प्राइस में खरीदा। इशान पोरेल को नहीं मिले खरीदार।

06:38 PM (IST) Dec 19

विकेट कीपर कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है।

06:20 PM (IST) Dec 19

टॉम कोहलर और रिंकू भुई को भी मिले खरीदार

टॉम कोहलर कैडमोर को राजस्थान ने बेस प्राइस से डबल 40 लाख में खरीदा। जबकि रिंकू भुई दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा। उर्विल पटेल को किसी ने नहीं खरीदा।

 

06:00 PM (IST) Dec 19

इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार

20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी मोहम्मद अर्शद खान, सरफराज खान,राज अंगद बावा,विवरांत शर्मा,अतीत सेठ को खरीदार नहीं मिले। जबकि अनिल कुलकर्णी को बेस प्राइस पर लखनऊ जाइंट्स ने खरीदा।

 

05:55 PM (IST) Dec 19

शाहरुख खान की 7.40 करोड़ रुपये लगी बोली, ऋतिक को नहीं मिले खरीदार

 सातवें सेट में ऑलराउंडर शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। जबकि 20 लाख प्राइस वाले ऋतिक को नहीं मिले खरीदार। 

05:42 PM (IST) Dec 19

इन चार बल्लेबाजों को नहीं मिले खरीदार

20 लाख बेस प्राइस वाले रोहन कुन्नूमत, सौरव चौहान, प्रियांश आर्या, मनन वोहरा को खरीदार नहीं मिले।

05:39 PM (IST) Dec 19

समीर रिजवी और शुभम को करोड़ों में खरीदा

छठे सेट में समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करो़ड़ रुपये में खरीदा। समीर का बेस प्राइस 20 लाख था। जबकि 20 लाख बेस प्राइस वाले शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। 20 लाख बेस प्राइस वाले अंगकृष रघुवंशी को कोलकाता ने बेस प्राइस पर खरीदा।

05:21 PM (IST) Dec 19

छठे सेट अनकैप्ड बैट्समैन के लिए नीलामी शुरू

इनमें उन खिलाड़ियों का ऑक्शन होता है जिन्होंने अब तक घरेलू क्रिकेट ही खेला है। जिन्हें एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहं मिला है।

04:18 PM (IST) Dec 19

पांचवे सेट में इन पांच स्पिन गेंदबाजों को किसी ने नहीं खरीदा

पांचवा सेट स्पिन गेंदबाजों के लिए रहा लेकिन मोहम्मद वकार, आदिल राशिद, अकील हुसैन, ईश सोढ़ी, तबरेज शम्सी और मुजीब रहमान को खरीदार ही नहीं मिले। बेस प्राइस पर भी किसी ने इन्हें नहीं खरीदा।

03:57 PM (IST) Dec 19

मिचेल स्टार्क अब आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

मिचेल स्टार्क अब आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता की टीम ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले सबसे अधिक बोली पैट कमिंस की 20.5 करोड़ की लगी थी।

03:37 PM (IST) Dec 19

चौथे सेट में चेतन साकरिया,अल्जारी जोशेप,उमेश यादव बिके, लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड

गेंदबाज चेतन साकरिया को बेस प्राइस 50 लाख में केसीआर ने खरीदा। अल्जारी जोशेप को आरसीबी ने 11.5 करोड़ में खरीदा। जबकि उमेश यादव को  गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर नहीं लगाया किसी ने दांव।

03:29 PM (IST) Dec 19

ट्रिस्टन स्टब्स और केएस भारत बेस प्राइस में बिके

ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स और केएस भारत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख की बेस प्राइस पर ही खरीदा है।

03:25 PM (IST) Dec 19

फिलिप सॉल्ट, जोश इंग्लिस औऱ कुसल मेंडिस को किसी ने नहीं खरीदा

फिलिप सॉल्ट को बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये, जोश इंग्लिस को दो करोड़ बेस प्राइस औऱ कुसल मेंडिस को भी किसी ने नहीं खरीदा।

03:16 PM (IST) Dec 19

तीसरा सेट में कैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाजों की बोली

आईपीएल 2024 के तीसरे सेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों की नीलामी हुई।  इनमें वे खिलाड़ी शामिल जो अपने देश के लिए मिनिमम एक मैच खेले हों। 

03:12 PM (IST) Dec 19

दूसरे सेट की नीलामी के बाद टीमों का बैंक अकाउंट

दिल्ली कैपिटल्सः 24.95 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः 23.25 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटंसः 37.65 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्सः 13.05 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपरकिंग्सः 11.60 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइटराइडर्सः 32.70 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंसः 12.75 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जाएंट्सः 13.15 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्सः 7.10 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबादः 5.20 करोड़ रुपये

03:07 PM (IST) Dec 19

बेस प्राइस पर बिके वनिंदू हसरंगा, अजमुतुल्लाह ओमरजई

श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज वनिंदू हसरंगा को बेस प्राइस पर 1.5 करोड़ रुपये में हैदराबाद ने खरीदा। अजमुतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख की बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने और रचिन रविंद्र को 1.8 करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।

02:56 PM (IST) Dec 19

क्रिस वोक्स, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, गैराल्ड कोइत्जी भी करोड़ों में

आईपीएल 2024 में हर्षल पटेल को पंजाब ने 11.75 करोड़ में, क्रिस वोक्स को पंजाब ने 4.2 करोड़, शार्दुल ठाकुर को चेन्नई ने चार करोड़ में और गैराल्ड कोइत्जी को मुंबई ने 5 करोड़ में खरीदा।

 

02:49 PM (IST) Dec 19

डेरेल मिचेल को चेन्नई ने 14.75 करोड़ में खरीदा

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेरेल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.75 करोड़ में खरीदा है। डेरेल मिचेल की बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी। डेल्ही कैपिटल्स और किंग्स 11 पंजाब भी मिचेल को खरीदने के लिए बोली लगा रही थीं लेकिन चेन्नई ने बाजी मार ली। 

02:37 PM (IST) Dec 19

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.5 करोड़ में हैदराबाद के हुए

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

01:25 PM (IST) Dec 19

7.5 करोड़ में बिके रोवमैन पॉवेल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल 7.5 करोड़ में बिके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई।

 

10:55 AM (IST) Dec 19

DC और CSK के पास मौजूदा बजट क्या है, कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

DC अब तक कुल 71.05 करोड़ का बजट खर्च कर चुकी है, जबकि इस बार इनके पास कुल 28.95 करोड़ रु. बचा है और इसी बजट में उन्हें 4 विदेशी सहित कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदना है। जबकि CSK का आज का बजट कुल 31.4 करोड़ रु. है। इस बजट में टीम को 3 विदेशी सहित कुल 6 जगह भरनी है। 68.6 करोड़ रु. पहले ही CSK खर्च कर चुकी है।

10:52 AM (IST) Dec 19

जानिए कितना है KKR और GT का खर्च करने वाला बजट

32.7 करोड़ रु. में KKR कुल 12 खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। इसमें 4 विदेशी भी हैं। यह टीम पहले 67.3 करोड़ खर्च कर चुकी है। दूसरी तरफ GT की बात करें तो यह टीम पहले 61.85 करोड़ इन्वेस्ट कर चुकी है, जबकि अब 38.15 करोड़ रु. में 2 विदेशी सहित कुल 8 स्लॉट फिल करने हैं।

10:50 AM (IST) Dec 19

MI और LSG के पास कितना बजट, कितने खिलाड़ियों को खरीदेंगी दोनों टीमें

मुंबई के पास कुल बजट 17.25 करोड़ रु. है, इसमें 8 जगह भरनी है। 4 विदेशी खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं। MI पहले ही 82.25 करोड़ रु. खर्च कर चुकी है। दूसरी तरफ बात करें LSG की तो इनके पास 13.15 करोड़ रु. हैं, इस बजट में 2 विदेशी सहित कुल 6 जगह पर बोली लगानी है। यह टीम पहले ही 86.85 करोड़ रु. खर्च कर चुकी है।

10:46 AM (IST) Dec 19

RCB और PBKS के पास कितना बजट, कितने स्लॉट के लिए लगाएंगी बोली

RCB टीम के पास मौजूदा समय में कुल 23.25 करोड़ रु. खर्च करना है। जबकि ये टीम पहले ही 76.75 करोड़ खर्च कर चुकी है। आरसीबी को कुल 3 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 6 स्लॉट पर बोली लगानी है। वहीं दूसरी तरफ 29.1 करोड़ रु. खर्च करना है। 70.9 करोड़ रु. यह टीम पहले खर्च कर चुकी है। विदेशियों के लिए 2 स्लॉट सहित इस टीम को कुल 8 स्लॉट पर बचा हुआ रु. खर्च करना है।

10:43 AM (IST) Dec 19

एक नजर में देखें किस टीम के पास कितना बजट, कितने खिलाड़ी

1 - SRH 66 करोड़ खर्च कर चुका है, 34 करोड़ राशि बची है। इस टीम के पास कुल 6 जगह बची है, 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। 2 - RR ने 85.5 करोड़ खर्चे, जबकि 14.5 करोड़ बचा हुआ है, 8 स्लॉट भरने हैं। जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ियों को भरना है।

10:37 AM (IST) Dec 19

IPL: 1 बजे से स्टार्ट होगी खिलाड़ियों की नीलामी

यह ऑक्शन दुबई में होना है। टाइमिंग 1 बजे है। बता दें, केकेआर को सबसे ज्यादा 12 स्थान भरने हैं। लखनऊ टीम के पास सबसे कम बजट।

09:42 AM (IST) Dec 19

262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं 10 फ्रेंचाइजी

आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी मिलकर 262.95 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक बार फिर अधिक मांग होने की उम्मीद है। विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, फाइनल के हीरो ट्रैविस हेड, कीपर जोस इंगलिस, स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क सभी 2 करोड़ रुपए की कैटेगरी में हैं।

 

09:38 AM (IST) Dec 19

हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर पर रहेगी नजर

निलामी के दौरान तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर के साथ-साथ अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव पर नजर रहेगी। ये तीन भारतीय कैप्ड खिलाड़ी हैं जो 2 करोड़ रुपए के उच्चतम आधार मूल्य वर्ग में हैं। हर्षल दो साल पहले एक नीलामी के दौरान 10.75 करोड़ रुपये में बिके थे। आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें नेशनल टीम में भी जगह मिली थी।

 


More Trending News