ऑरेंज कैप विजेता Vaibhav Suryavanshi की फॉर्म पर सवाल, ट्राई-सीरीज़ में नहीं लगा एक भी अर्धशतक

Published : Jun 18, 2026, 04:22 PM IST
Vaibhav Suryavanshi

सार

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही इंडिया 'ए' की ट्राई-सीरीज़ में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। IPL में धूम मचाने वाले वैभव इस सीरीज़ की चार पारियों में सिर्फ 117 रन ही बना सके। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले उनका फॉर्म चिंता का विषय है।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में अपने बल्ले से धूम मचाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें थीं। इस वक्त भारत 'ए' टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर है। इस सीरीज में भारत 'ए' का मुकाबला श्रीलंका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' टीमों से हो रहा है।

क्रिकेट फैंस में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता थी कि वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसकी वजह भी खास थी। 2026 के IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और कगिसो रबाडा जैसे दुनिया के टॉप क्लास गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की थी। इतना ही नहीं, उन्हें आने वाली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में भी जगह मिली है। इस हाई-प्रोफाइल सीरीज से पहले यह त्रिकोणीय सीरीज वैभव के लिए काफी अहम मानी जा रही थी।

ट्राई-सीरीज़ में कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?

अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। इस मैच में वैभव ने सिर्फ 28 गेंदों पर 38 रन बनाए और अपना विकेट गंवा बैठे। इस तरह वह एक बार फिर अर्धशतक बनाने से चूक गए।

बता दें कि अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ मैच से पहले, वैभव ने इस ट्राई-सीरीज़ में क्रमशः 14, 44 और 21 रन बनाए थे। अब 38 रन की पारी के साथ, उन्होंने इस सीरीज की चार पारियों में कुल 117 रन बनाए हैं। 2026 के IPL में 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव, अपना वही पुराना जादू इस सीरीज में दिखाने में नाकाम रहे। अब देखना यह होगा कि क्या वैभव आने वाली आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज तक अपनी फॉर्म वापस पा पाते हैं या नहीं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs AFG: गिल-किशन के शतकों से भारत की बड़ी जीत, सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा
Ind vs Afg: वनडे में अब तक कितने बार बना 400+ स्कोर, 8 बार तो भारत ने बनाया, सबसे ज्यादा किसके नाम?