Worst KKR Captain: कौन है KKR का सबसे फ्लॉप कप्तान? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Published : Apr 18, 2026, 02:51 PM IST
Worst KKR Captain: कौन है KKR का सबसे फ्लॉप कप्तान? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

सार

KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का जीत प्रतिशत 26.31 है, पर वह टीम के सबसे खराब कप्तान नहीं हैं। यह रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम (23.2% जीत) के नाम है। श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर सबसे सफल कप्तान हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा और कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहे हैं। इस हार के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या रहाणे कोलकाता के इतिहास के सबसे खराब कप्तान हैं?

रहाणे को पिछले IPL सीजन में कप्तानी मिली थी, जब टीम ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था। रहाणे ने अब तक 19 मैचों में टीम की कमान संभाली है। इनमें से सिर्फ 5 में जीत मिली, जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच बेनतीजा रहे।

बतौर कप्तान उनका जीत का प्रतिशत सिर्फ 26.31 है। लेकिन इन आंकड़ों के बावजूद रहाणे KKR के सबसे खराब कप्तान नहीं हैं। यह अनचाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के नाम है।

मैकुलम ने 2009 के सीजन में कोलकाता की कप्तानी की थी। उस सीजन में टीम ने 13 मैच खेले और 9 में हार गई। जीत सिर्फ 3 मैचों में मिली। मैकुलम का जीत प्रतिशत 23.2 था, जो रहाणे से भी कम है। वहीं, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर इस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। श्रेयस की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 58 रहा है, जबकि गंभीर की कप्तानी में यह 56 था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल