चेहरा है या चांद खिला है! अदाओं की बिजलियां गिराने इंडिया गेट पहुंची जैस्मीन वालिया, तस्वीरें देख धड़कने लगेगा आपका दिल

Published : Apr 14, 2025, 06:11 PM ISTUpdated : Apr 14, 2025, 11:03 PM IST
Jasmin Walia

सार

Hardik Pandya Rumoured Girlfriend: हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया के बीच डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है। फैंस का मानना है, कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। 

Jasmin Walia in Delhi: हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफेंड्र जैस्मीन वालिया ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रख दिया है। आए दिन उन्हें आईपीएल में भी स्टेडियम में चियर करते हुए देखा जा रहा है। मुंबई इंडियंस के मुकाबले में भी जैस्मीन को हार्दिक को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। पांड्या के साथ रिश्ते के अलावा जैस्मीन अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों का दिल जीत रही हैं। उनका अंदाज और स्टाइल किसी बॉलिवुड की हीरोइन से कम नहीं लगती है। जैस्मीन की हर एक अदा पर फैंस को प्यार आ रहा है। इसी बीच उन्हें अब दिल्ली घूमते हुए भी देखा गया है। उन्होंने खुद अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

अचानक से दिल्ली घूमने क्यों पहुंची जैस्मीन वालिया?

जैस्मीन वालिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान वह दिल्ली के इंडिया गेट के पास मौजूद हैं। लाल रंग की ड्रेस में उनका लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। चेहरा देख ऐसा लग रहा है, जैसे चांद खिल उठा हो। एक दो नहीं, बल्कि कुल 16 तस्वीरें उन्होंने अपनी पोस्ट में लगाई है। कुछ में वह इंडिया गेट के पास नजर आ रही हैं, तो कुछ तस्वीरों में किताब के स्टॉल के पास दिखाई पड़ी हैं। फैंस उनके पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। हर कोई हार्दिक के साथ रिश्ते की बात कर रहा है।

MI और DC के बीच अरुण जेटली दिल्ली में हुआ था मुकाबला

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला खेला गया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। ऐसे में जैस्मिन वालिया का अचानक दिल्ली में होना इस बात का गवाह हो सकता है, कि वो हार्दिक के सपोर्ट में ही वह दिल्ली पहुंची होंगी। इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में भी उन्हें स्टेडियम में देखा गया था, उसके बाद वो MI के ऑफिशियल बस में भी चढ़ती हुई नजर आई थीं। ऐसे में उनके बीच डेटिंग की खबरों ने तुल पकड़ लिया है।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर में जाकर हराया

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था। पहले बल्लेबाजी करती हुई मुंबई ने 205 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई। 19वें ओवर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जब एक के बाद एक तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। बुमराह के ओवर में अंतिम तीन गेंदों पर तीन रन आउट के जरिए विकेट गिरा। यह एक बहुत बड़ा रोमांचक पल बन गया। जिसके चलते मुंबई ने 12 रनों से जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में 6 नंबर पर आ गई। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं और उसमें 4 हारे और 2 जीते हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल