Kal Ka Match Kon Jeeta, 22 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs LSG, जानें 32वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स

Published : Apr 23, 2026, 12:11 AM IST
RR vs LSG Match results

सार

RR vs LSG IPL Yesterday Match Result: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

RR vs LSG Match Results: Lucknow Super Giants (LSG) और Rajasthan Royals (RR) के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 18 ओवर में 119 रन पर ही ढेर हो गई। रवीन्द्र जडेजा को उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने बल्ले से जहां 43 रन बनाए, वहीं 1 विकेट भी लिया।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 23 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

लखनऊ की खराब शुरुआत: टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में आयुष बडोनी बिना खाता खोले रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने एक खराब शॉट खेलते हुए शून्य पर ही अपना विकेट गंवा दिया। उनके बाद एडन मारक्रम भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। इस तरह लखनऊ के टॉप-3 बल्लेबाज बिना खाता खोले चलते बने, जिससे टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई।

मिचेल मार्श की फिफ्टी, लेकिन टीम को नहीं बचा सके

इसके बाद ओपनर मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन उनके आउट होते ही लखनऊ की पारी बिखर गई और पूरी टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्श ने 41 गेंद में 55 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 22 और हिम्मत सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। इस हार के बाद लखनऊ अंक तालिका में खिसक कर 9वें पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के साथ अब दूसरे नंबर पर है। उसके आगे सिर्फ पंजाब किंग्स ही है, जो 11 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है, जिसके 8 अंक हैं।

राजस्थान की शुरुआत: तेज रन लेकिन जल्दी विकेट गिरे

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने तेज अंदाज में रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने यशस्वी को 22 रन पर आउट कर दिया। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा। इसी ओवर में ध्रुव जुरेल भी बिना खाता खोले आउट हो गए।

मिडिल ऑर्डर का संघर्ष और रियान पराग की पारी

चौथे ओवर में मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को 8 रन पर आउट कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया। इसके बाद रियान पराग ने पारी को संभाला और टीम को 7 ओवर के बाद 50 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, 9वें ओवर में प्रिंस यादव ने उन्हें 20 रन पर आउट कर दिया।

जडेजा की नाबाद पारी से 159 तक पहुंची राजस्थान

इसके बाद रवीन्द्र जडेजा ने जिम्मेदारी संभाली और 43 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ फरेरा ने भी टीम को संभालने की कोशिश की। इन दोनों की बदौलत राजस्थान की टीम 159 रन तक पहुंचने में सफल रही।

लखनऊ की गेंदबाजी: शमी और युवा गेंदबाजों का प्रदर्शन

लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए। वहीं, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने भी 2-2 विकेट झटके। जबकि राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2, जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 23 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
LSG vs RR Live Streaming: लखनऊ-राजस्थान में जोरदार टक्कर, मुफ्त में कहां देखें आज का IPL मैच