क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप: दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक ले लिया संन्यास!

Published : Jun 12, 2026, 04:38 PM IST
kane williamson retirement

सार

Kane Williamson Retirement News: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच यह फैसला किया। वे 19,346 रनों के साथ देश के शीर्ष स्कोरर के रूप में रिटायर हुए।

लंदन: क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है. न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया है। 35 साल के विलियमसन ने यह ऐलान इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में किया. उन्होंने बताया कि लॉर्ड्स में हुआ पहला टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच था।

इंग्लैंड के खिलाफ 17 तारीख से दूसरा टेस्ट शुरू होना है, और इससे ठीक पहले उनके संन्यास की घोषणा से टीम के साथी खिलाड़ी भी चौंक गए. विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर खत्म किया है।

विलियमसन ने कहा, "मैं कुछ समय से इस फैसले के बारे में सोच रहा था. लेकिन पिछले कुछ दिनों में मुझे पूरा यकीन हो गया कि यही सही समय है. मुझे इस बात की तसल्ली है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना 100% दिया है और इसी संतुष्टि के साथ मैं क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं।"

विलियमसन ने 2010 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से अपना डेब्यू किया था. 16 साल के लंबे करियर में उन्होंने 110 टेस्ट में 9515 रन, 175 वनडे में 7257 रन और 90 टी20 मैचों में 2575 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 33 शतक और वनडे में 15 शतक हैं. कुल मिलाकर, उन्होंने 378 मैचों में 19,346 रन बनाए और न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लिया।

विलियमसन सिर्फ एक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि अपने शांत स्वभाव और खेल भावना के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीता. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने न्यूजीलैंड को 2021 में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जिताया. फाइनल में कीवी टीम ने भारत को हराया था. इसके अलावा, उनकी कप्तानी में टीम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची. 2019 वर्ल्ड कप में विलियमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. वह 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रनर-अप रही न्यूजीलैंड टीम का भी अहम हिस्सा थे।

IPL में विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज रहे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों के लिए विलियमसन के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Women's T20 World Cup के बारे में जानें सबकुछः पहले मैच में पाक से भिड़ेगा भारत
Anvay Dravid: कौन हैं अन्वय द्रविड़ जिन्हें टीम इंडिया में मिली जगह