विराट कोहली के संन्यास ने इस खिलाड़ी की पलटी तकदीर, 8 साल बाद टीम इंडिया में मिली जगह, जड़ चुका है ट्रिपल सेंचुरी

Published : May 24, 2025, 09:27 PM IST
Karun Nair comeback in team india

सार

Karun Nair Comeback: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। वहीं, 8 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर की वापसी हुई है। ऐसे में वो काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

Karun Nair Comeback in Team India: भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 20 जून से इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस बड़े दौरे पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी नजर नहीं आएंगे। कोहली, रोहित और अश्विन ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, जबकि शमी चोट के चलते नहीं जा रहे हैं। शनिवार को टीम इंडिया के 18 सदस्यीय दल का ऐलान भी किया गया। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, जबकि उपकप्तानी ऋषभ पंत के कंधों पर होगी। टीम में काफी सारे यंग टैलेंट रखे गए हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चे उस खिलाड़ी के हैं, जो 8 साल पहले भी भारत के लिए टेस्ट खेल चुका है। उनकी वापसी क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक कहा जा सकता है।

जी हां, हम बात करुण नायर की कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था। उसके बाद वो टीम से ड्रॉप हुए और फिर दोबारा 8 साल के बाद वापस लौटे हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस अनुभवी खिलाड़ी को एक और चांस दे दिया है। लंबे समय के बाद करुण की वापसी ने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। लोगों की उम्मीद थी, कि कोई श्रेयस अय्यर या कोई नया चेहरा नजर आएगा। लेकिन, नायर पर भरोसा दिखाया गया। भारतीय क्रिकेट के नए अध्याय का अब करुण भी बड़ा हिस्सा बनने वाले हैं। उनके टीम में आने का सबसे बड़ा कारण विराट कोहली ही हैं। उनके रिटायरमेंट ने इस खिलाड़ी की सोती किस्मत जगा दी।

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके हैं करुण नायर

करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी जड़ा था। साल 2016 में जब इंग्लैंड की टीम भारत आई थी, तब चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 303 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी और सहवाग जैसे दिग्गज की लिस्ट में शामिल हुए थे। वह भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 300 का आंकड़ा छुआ है। हालांकि उसके बाद उनके करियर में काफी बदलाव देखने को मिला। साल 2017 के बाद दोबारा से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद भी इस खिलाड़ी ने मेहनत करनी नहीं छोड़ी और घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए। जिसका परिणाम यह निकला कि उन्होंने 8 साल के लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर ली।

घरेलू क्रिकेट में करुण नायर ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

घरेलू क्रिकेट में दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उनका बल्ला जमकर बोला था। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने शतकों का अंबार लगा दिया। रणजी में पहले उनके बल्ले से 9 मुकाबलों में 863 रन निकले। उसके बाद विजय हजारे में भी 9 मैचों में 779 रन मार दिए। दोनों को मिलाकर उनके बल्ले से कुल 9 सेंचुरी आई। उनके इस दमदार प्रदर्शन ने भारतीय सेलेक्टर्स की नींद खुलवा दी और आज इंग्लैंड दौरे पर उनका चयन हो गया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स