अनुष्का और रितिका को पीछे छोड़ती केएल राहुल की वाइफ, देखें अथिया शेट्टी के 10 गॉर्जियस लुक्स

Published : Jul 25, 2025, 08:00 AM IST

Athiya Shetty Latest Pictures 2025: इंग्लैंड के खिलाफ धाकड़ पारी खेलने वाले के एल राहुल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। आइए आज हम आपको दिखाते हैं उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के 10 मॉडर्न लुक्स...

PREV
110
मॉडर्न ड्रेस में कमाल लगती हैं अथिया शेट्टी

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को अथिया शेट्टी से शादी की थी। इसी साल 24 मार्च 2025 को उन्होंने अपनी बेटी का वेलकम भी किया। उनकी वाइफ अथिया शेट्टी एक बेटी की मां बनने के बाद भी बेहद स्टाइलिश लगती हैं।

210
फॉर्मल को-ओर्ड सेट में अथिया शेट्टी

लंबी और दुबली पतली गर्ल्स के लिए अथिया शेट्टी स्टाइल आइकन हैं। उनके ऊपर यह व्हाइट कलर का फॉर्मल को-ओर्ड सेट बेहद ही स्टनिंग लग रहा है। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर के हैंगिंग इयररिंग्स पेयर किए हैं।

310
अथिया का डेनिम लुक

अथिया शेट्टी को डेनिम वियर करना बहुत पसंद हैं। इस ब्लू डेनिम जींस के साथ डेनिम ओपन शर्ट में वह बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं।

410
डिजिटल प्रिंट को-ओर्ड सेट

अथिया शेट्टी येलो ब्लैक कलर के डिजिटल प्रिंट को-ओर्ड सेट में भी बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मेसी लुक अपनाया हुआ है। इस ड्रेस में उनकी हाइट और भी ज्यादा ग्रेसफुल दिख रही हैं।

510
मल्टी कलर को-ओर्ड सेट विद ब्रालेट

अथिया शेट्टी को स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। ब्लैक कलर के ब्रालेट टॉप के साथ उन्होंने मल्टी कलर पैंट और ऊपर से ब्लेजर स्टाइल जैकेट कैरी की है।

610
स्ट्रैपलेस ड्रेस में क्लासी लगीं अथिया

इस ब्लैक और क्रीम कलर की बॉडीकॉन स्ट्रैपलेस ड्रेस में भी अथिया बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को हाफ ट्राई करते हुए इयररिंग्स कैरी किए हैं और मिनिमल मेकअप लुक अपनाया है।

710
वन शोल्डर काफ्तान स्टाइल ड्रेस

इन दिनों काफ्तान स्टाइल ड्रेस का चलन भी बहुत ज्यादा है। अथिया इस व्हाइट कलर की वन शोल्डर काफ्तान ड्रेस में स्टाइलिश डीवा लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हेयर बन बनाकर मेहरून लिपस्टिक लगाई है।

810
रेड सैटिन को-ओर्ड सेट

सैटिन फैब्रिक दुबली पतली लड़कियों पर बहुत ही खूबसूरत लगता है। जैसे अथिया शेट्टी ने रेड कलर का बेल्ट वाला मेहरून सैटिन सिल्क को-ओर्ड सेट पहना हैं। इसके साथ रेड कलर की लिपस्टिक और ओपन हेयर में अपने लुक को पूरा किया है।

910
फ्लोरल प्रिंट मिनी ड्रेस

अथिया शेट्टी की तरह अगर आप भी कूल और स्टाइलिश लुक अपनाना चाहती हैं, तो ब्लू बेस में व्हाइट फ्लोरल प्रिंट रैप राउंड डिजाइन की शॉर्ट मिडी ड्रेस पहन सकती हैं।

1010
ब्लैक इवनिंग गाउन में क्लासी लगीं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी इस ब्लैक कलर की वन शोल्डर बॉडी फिटेड इवनिंग गाउन में बेहद ही क्लासी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मेसी हेयर लुक अपनाते हुए बोल्ड आई मेकअप किया हुआ है।

Read more Photos on

Recommended Stories