KKR vs DC Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज IPL का रोमांचक मुकाबला

Published : May 08, 2026, 07:03 PM IST
DC vs KKR live streaming

सार

IPL 2026 में आज प्लेऑफ की रेस के लिए एक अहम मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही इस दौड़ के लिए दो-दो अंक हासिल करने जी-जान लगा देंगी। इस रोमांचक मैच को फ्री में कहां-कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं। 

KKR vs DC Live Streaming Details: आईपीएल 2026 के 51वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी फैंस को एक बार फिर केएल राहुल की बल्लेबाजी पहले देखने को मिलेगी। राहुल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अगर आप भी ये मुकाबला मिस नहीं करना चाहते, तो जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें।

DC vs KKR Live Streaming: कहां और कैसे देखें मैच

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। अगर आप इस मैच का लाइव आनंद लेना चाहते हैं, तो इसे टीवी और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखा जा सकता है। चाहे आप घर पर टीवी पर मैच देखना पसंद करते हों या मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते हों, आपके लिए सभी विकल्प उपलब्ध हैं।

TV पर कहां देखें DC vs KKR मैच लाइव?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। यहां दर्शकों को शानदार वीडियो क्वालिटी के साथ एक्सपर्ट कमेंट्री और मैच का गहराई से विश्लेषण देखने को मिलेगा। बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का अनुभव क्रिकेट फैंस के लिए और भी रोमांचक हो जाता है, जहां हर चौका, छक्का और विकेट का मजा दोगुना हो जाता है।

Online Live Streaming: मोबाइल और वेबसाइट पर कैसे देखें मैच?

अगर आप मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप कहीं से भी मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। यह विकल्प खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर से बाहर हैं, ऑफिस में हैं या यात्रा कर रहे हैं।

DC vs KKR मैच डिटेल्स

  • तारीख: शुक्रवार, 8 मई 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (कोलकाता ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली

प्लेऑफ की रेस में अहम मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। DC जहां लगातार हार के बाद वापसी करना चाहेगी, वहीं KKR अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में फैंस को एक हाई-वोल्टेज और रोमांच से भरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत और आसपास के देश में लाइव टेलीकास्ट

भारत और भूटान: Star Sports Network

6 भाषाओं में 10 चैनलों पर प्रसारण (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़)

नेपाल, श्रीलंका, मालदीव: Star Sports, Yupp TV

एशिया में IPL 2026 लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान: Yupp TV

बांग्लादेश: Gazi TV

अफगानिस्तान: RTA TV

मलेशिया, ब्रुनेई: Astro

हांगकांग: PCCW

सिंगापुर: StarHub

अरब जगत: beIN Sports

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में आज कोलकाता से भिड़ेगी दिल्ली, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल
गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में इस शख्स की धांसू एंट्री, IPL टीम का साथ छोड़ संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी