Lungi Ngidi Injury Video: अक्षर पटेल की गेंद, प्रियांश आर्या का शॉट और हादसा..देखें एनगिडी की चोट का पूरा वीडियो

Published : Apr 25, 2026, 06:25 PM IST
Lungi Ngidi Injury Update

सार

Lungi Ngidi Injury Update: IPL 2026 में आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया है। दिल्ली vs पंजाब मैच के दौरान लुंगी एनगिडी के सिर में गंभीर चोट लगी है। मैदान के अंदर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। देखें एनगिडी के चोट लगने का पूरा वीडियो और जानें अब उनकी हालत कैसी है। 

Lungi Ngidi Injury Latest Update: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और पंजाब के बीच चल रहे मैच में एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस और करोड़ों दर्शकों का दिल दहला दिया। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक भयानक हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद उन्हें खेल बीच में ही छोड़कर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। क्या था वो पूरा वाकया और अब कैसी है एनगिडी की हालत? आइए जानते हैं...

लुंगी एनगिडी को कैसे लगी चोट?

मैच के तीसरे ओवर में जब पंजाब की टीम 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। प्रियांश आर्या ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में ऊंची गई। मिड-ऑफ पर खड़े लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़े। लेकिन गेंद की रफ्तार और दिशा को समझने में थोड़ी चूक हुई और वो पीछे की ओर जोर से गिर पड़े। गिरते वक्त उनका सिर बहुत तेजी से जमीन से टकराया। गिरते ही उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया और दर्द से तड़पने लगे।

मैदान पर बुलानी पड़ी एम्बुलेंस

हादसा इतना गंभीर था कि अंपायर्स ने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया। काफी देर तक खेल रुका रहा। डॉक्टरों ने मैदान पर ही उनकी गर्दन और सिर की जांच की। हालांकि, राहत की बात यह रही कि एनगिडी होश में थे और डॉक्टरों से बात कर रहे थे। लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लिया गया। उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाया गया और फिर मैदान के अंदर ही एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। एनगिडी को एम्बुलेंस से सीधे अस्पताल ले जाया गया है ताकि उनके स्कैन किए जा सकें।

लुंगी एनगिडी की चोट का Video

 

 

लुंगी एनगिडी की हालत कैसी है?

ताजा जानकारी के मुताबिक, एनगिडी को एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया है। उनकी गर्दन और सिर का सिटी स्कैन (CT Scan) कराया जाएगा। टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनकी वापसी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

दिल्ली ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

इस दुखद घटना से पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन इस शानदार रिकॉर्ड की खुशी लुंगी एनगिडी की चोट की खबर के बाद थोड़ी फीकी पड़ गई है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

KL Rahul Record: केएल राहुल का तूफानी शतक, पंजाब के सामने 265 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य
RR vs SRH: जयपुर की पिच का वो 64% वाला रिकॉर्ड, जिसने राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की नींद उड़ाई!