हाइला! वही शक्ल-वही हेयर स्टाइल और स्माइल भी सेम टू सेम, ये है एमएस धोनी का हमशक्ल

Published : Nov 15, 2023, 07:00 AM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 11:02 AM IST
MS-Dhoni-look-alike-video

सार

MS Dhoni look alike video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है, लेकिन उनका एक फैन ऐसा है जो हूबहू उनके जेरोक्स कॉपी लगता है।

स्पोर्ट्स डेस्क: कहते हैं पूरी दुनिया में एक जैसी शक्ल के 7 लोग होते हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं हमें किसी से मिलता हुआ कोई ना कोई शख्स मिल ही जाता है। लेकिन क्या आपने आज तक कभी एमएस धोनी की तरह दिखने वाला शख्स देखा है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही की तरह दिखने वाले शख्स का वीडियो, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह तो हूबहू धोनी की तरह ही दिखते हैं...

वायरल हुआ एमएस धोनी के हमशकल का वीडियो

इस समय भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हजारों लाखों लोग हर दिन मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। इस बीच कैमरे की निगाहें एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जो डिट्टो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह लगते हैं। जी हां, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक कलर की जैकेट और ग्रे टी शर्ट पहने ये शख्स काफी कुछ महेंद्र सिंह धोनी की तरह लग रहे हैं और लोग भी उनके साथ फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे हैं। उनकी हेयर स्टाइल, उनका बीयर्ड लुक और उनकी स्माइल काफी कुछ एमएस धोनी की तरह लग रही है।

 

 

सोशल मीडिया पर धोनी के हमशक्ल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 4 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया 67% माही डाउनलोडेड। एक अन्य यूजर ने लिखा यह सबसे लकी इंसान है इस पूरी दुनिया का। तो वहीं कुछ लोगों ने इसे एम एस धोनी की थर्ड कॉपी बताया और लिखा कि धोनी की तरह कोई नहीं हो सकता। एक यूजर ने लिखा कि मीशो से आर्डर किया हुआ एमएस धोनी...

 

 

दिवाली मनाते नजर आए थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में हाल ही में दिवाली के मौके पर एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी धोनी और क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते नजर आए थे। उनकी दिवाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

और पढे़ं- Childrens day पर मिलिए रोहित से लेकर विराट तक 10 क्रिकेटर के बच्चों से

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL