सोशल मीडिया सेंसेशन बनते जा रहे माही, भारत के लिए कही ऐसी बात सब हो गए फैन...video viral

Published : Jan 09, 2024, 03:06 PM IST
dhoni  1

सार

मालदीव की मंत्री का पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में देशभर से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। भारत मालदीव विवाद के बीच भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी वीडियो वायरल हो रहा है।      

क्रिकेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आए दिन इनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। फिलहाल इस बार धोनी का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिससे भारतीयों का सीना एक बार फिर गर्व से चौड़ा हो गया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और उसपर कमेंट का माही की तारीफ भी की है।

हाल ही में मालदीव की मंत्री मरियम शिउना के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए भड़कीले बयान के खिलाफ देश भर से कमेंट्स कर नाराजगी जताई जा रही है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर तमाम भाजपा नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। भारत मालदीव विवाद के बीच ही महेंद्र सिंह धोनी का भी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह ये कह रहे हैं कि वह पहले भारत भ्रमण करना चाहते हैं उसके बाद कोई दूसरा देश घूमना चाहते हैं।  

पढ़ें सूट बूट में माही का लुक देखकर बड़े-बड़े एक्टर भी हो जाएंगे फेल

एमएस धोनी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी बता रहे हैं कि उनकी पत्नी घूमने-फिरने की काफी शौकीन हैं। उन्हें ट्रैवलिंग पसंद है। धोनी कहते हैं कि वह केवल उन्हीं देशों में थोड़ा बहुत घूमे हैं जहां पर क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं। वह भी ज्यादा नहीं। अब कुछ दिनों की छुट्टी मिलने वाली है तो वह घूमने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन वह अपनी यात्रा भारत से ही शुरू करेंगे क्योंकि अभी तक अपना देश ही पूरा नहीं देखा है। यहां भी काफी अद्भुत स्थान है जिन्हें जरूर देखना चाहिए। पहले भारत घूम लूं फिर देश के बाह भी जाएंगे। धोनी की ये बात यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। 

देखें वीडियो

 

 

PREV

Recommended Stories

India vs New Zealand: गिल कप्तान, रोहित-कोहली की वापसी! टीम इंडिया में हुए ये 5 बड़े बदलाव
धनश्री से तलाक के बाद टूट चुके थे चहल, लग गई थी शराब की लत..पहली बार खुलकर बोला क्रिकेटर