अपने डॉग का पूरा ध्यान रखते हैं एमएस धोनी, जीवा भी बटाती हैं हांथ; देखें VIDEO

Published : Jan 09, 2025, 12:23 PM IST
MS DHONI VIRAL VIDEO

सार

एम एस धोनी का अपनी बेटी ज़ीवा और पेट डॉग के साथ एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने डॉग को कंघी करते हुए नज़र आ रहे हैं, ज़ीवा भी इसमें उनका हाथ बंटा रही है। धोनी का जानवरों से प्रेम देखकर फैंस का दिल जीत लिया।

Ms Dhoni viral video with dog: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका दिल छू लेने वाला अंदाज आज भी फैंस को अपना दीवाना बनाता है। कैप्टन कूल के चाहने वाले देश और दुनिया में भरे हुए हैं। हर एक फैंस उनकी एक दीदार का बेसब्री से इंतजार करता है। माही भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करते हैं। ऐसा ही एक बार फिर उन्होंने करके दिखाया है। सोशल मीडिया पर विश्व विजेता कप्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुआ वह अपनी बेटी जीव और डॉग के साथ दिखाई दे रहे हैं। फैंस द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं, कि धोनी काफी कूल अंदाज में अपने पेट डॉग को कंघी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उनकी बेटी जीवा भी हाथ बंटा रही हैं। जानवरों के प्रति धोनी का प्यार देखकर फैंस का मन गदगद हो जाता है। जितना हुआ अपने फैंस को प्यार करते हैं, उतना ही उन्हें जानवरों के प्रति भी काफी लगाव रहता है। जीव को भी डॉग के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहे हैं।

धोनी के पास कई नस्लों के डॉग्स हैं मौजूद

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को कुत्तों से काफी ज्यादा लगाव रहता है। उनके पास एक से बढ़कर एक विदेशी नस्लों का डॉग उपलब्ध है। माही के पास मौजूद डॉग्स की कीमत करीब 3,60,000 रुपए है। उनके पास लिली और गब्बर नाम के दो हस्की डॉग हैं। बेल्जियम मालिनोइस भी उनके पास मौजूद है, जिसका नाम सैम है। यह धोनी का फेवरेट कुत्ता है। कैप्टन कूल के पास एक टच शेफर्ड भी है जिसका नाम जोया है।

'मेरे चरित्र पर उंगली...,' धनश्री वर्मा का चहल को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया सच

बच्चे की तरह अपने डॉग्स का ध्यान रखते हैं माही

धोनी अपनी बेटी जीवा की तरह ही अपने डॉग्स से भी काफी ज्यादा प्यार करते हैं। वह अक्सर कुत्तों के साथ वीडियो भी शेयर किया करते हैं। फैंस को डॉग्स के प्रति धोनी का प्यार देखकर अच्छा लगता है। क्रिकेट की दुनिया से बाहर होने के बावजूद भी वह करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसे हुए हैं। धोनी के फैंस की संख्या आज भी काम नहीं हुई है। इंस्टाग्राम पर 49.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें: चहल के सामने रोने लगीं धनश्री वर्मा, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

PREV

Recommended Stories

12 रन में आउट Surya! क्या ये फॉर्म टीम इंडिया को T20 WC 2026 में पड़ेगी महंगी?
3 क्रिकेटरों ने कोच को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, सिर पर लगी गंभीर चोट-टूटा कंधा