Neeraj chopra के साथ बेटी की शादी, इस गॉसिप पर Manu Bhakar के पिता ने क्या कहा

Published : Aug 13, 2024, 12:00 PM IST
Neeraj chopra के साथ बेटी की शादी, इस गॉसिप पर Manu Bhakar के पिता ने क्या कहा

सार

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही नीरज चोपड़ा और मनु भाकर के बीच प्रेम संबंध की अफवाहें उड़ रही हैं। फैंस ने दोनों के वीडियो को लेकर खूब कयास लगाए हैं।

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और शूटर मनु भाकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की अफवाहें उड़ रही हैं। दरअसल, पेरिस ओलंपिक के बाद से ही दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से ही नेटिज़न्स ने दोनों को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि दोनों की जोड़ी शानदार होगी। वहीं, कुछ यूजर्स ने तो दोनों की शादी की बात तक कह डाली।

हाल ही में मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नीरज चोपड़ा का हाथ पकड़े बातचीत करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। भारत में इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के नाम के चर्चे जोरों पर हैं।

इन अफवाहों के बीच मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी पत्नी सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने नीरज से खेल के बारे में ही बात की होगी। उन्होंने कहा कि मनु अभी छोटी हैं और उन्होंने उनकी शादी के बारे में अभी तक सोचा भी नहीं है।

बता दें कि नीरज चोपड़ा और मनु भाकर दोनों ही हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत को पदक दिलाए। वहीं, नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने चार साल पहले टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights