
IPL 2025, Mayank Yadav Comeback: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब पीक पर पहुंच चुका है। अब तक कुल 32 मुकाबले खेल जा चुके हैं। जिसमें एक से बढ़कर एक धुआंधार मैच देखने को मिला है। इसी बीच अब एक टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लगभग 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालने वाला गेंदबाज वापसी के लिए तैयार है। वह बॉलर कोई और नहीं, बल्कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के मयंक यादव हैं। उनके अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। पहले से ही LSG की टीम खतरनाक लग रही है और अब मयंक के जुड़ते ही कप्तान ऋषभ पंत का मनोबल दोगुना हो जाएगा।
तेजस एक्सप्रेस मयंक यादव की टीम में एंट्री हो चुकी है। इसका वीडियो खुद लखनऊ सुपर जाइंट्स फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर किया। एक खास वीडियो में कैप्शन "मयंक यादव लौट आए हैं" लिखते हुए शेयर कर इसकी जानकारी दी। मयंक लंबे समय से पीठ के चोट के चलते मैदान से बाहर चल रहे थे। सीजन का आगाज होने से पहले इसका पूरा अंदेशा था, कि वे शुरुआती 1-2 मैचों में एंट्री जरूर मारेंगे। लेकिन, इसी दौरान उनकी उंगली में एक बार फिर से चोट लगा गया, जिसके बाद इंतजार और लंबा खींच गया।
मयंक यादव ने सीजन 2024 में अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंकाया था। वो लगातार 150 kmph की रफ्तार से गेंद डालकर सामने वाले बल्लेबाजों को डरा रहे थे। लगभग मैचों में वो विकेट चटकाने में सफल हुए थे। हालांकि, बीते सीजन में कुल 4 ही मुकाबले मयंक खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने ऐसा करके दिखा दिया, जिसके चलते टीम LSG को उन्हें बाहर रखना मुश्किल बन गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के सामने मयंक ने 156.7 की रफ्तार से गेंद डाली थी। जिसे देख पूरा क्रिकेट जगत हैरान हो गया। यह गेंद पूरे सीजन की सबसे तेज बॉल रही।
लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने केवल 4 ही मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 12.14 की औसत से 7 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकोनॉमी 6.98 का रहा है। उनके बेस्ट बॉलिंग फिगर 14 रन देकर 3 विकेट है। टीम इंडिया के लिए भी वो 3 टी20 इंटरनेटशनल मैच खेलते हुए 4 विकेट ले चुके हैं। मयंक अब तक कई और मुकाबले खेल गए होते, लेकिन चोट के चलते लगातार उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा।