क्रिकेटरों की पत्नियां खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं रहती हैं। विदेशी खिलाड़ियों की पत्नियां भी अपने अंदाज और स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। आपको उन 5 विदेशी क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिनकी बीवी फोटो क्वीन कहलाती हैं।
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी क्रिकेटरों की पत्नियां भी खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। इसी बीच आज हम आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों से मिलाएंगे, जिनकी बीवी की सुंदरता के आगे बड़ी से बड़ी हीरोइन भी धोखा खा जाती हैं। ये सभी फोटो क्वीन कहलाती हैं।
26
हेनरिक क्लासेन की पत्नी सोन मार्टिन
साउथ अफ्रीका क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन की वाइफ सोन मार्टिन खूबसूरती के मामले में काफी अधिक ग्लैमरस हैं। उन्हें हमेशा अपने पति को मैदान पर चियर करते हुए देखा जाता है। क्लासेन की बीवी पेशे से रेडियोग्राफर हैं। शादी के बाद अपने काम से दूर हो गईं और परिवार संभाल रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
36
फाफ डु प्लेसिस की पत्नी इमारी विसर
साउथ अफ्रीका के एक और क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस की पत्नी बला की खूबसूरत हैं। उनका नाम इमारी विसर है। वो पेशे से एक मार्केटिंग प्रोफेशनल और फोटोग्राफर हैं। दोनों ने 23 नवंबर 2013 को शादी की थी। वो 2 बच्चों की मां हैं, लेकिन ग्लैमरस में किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तस्वीरें शेयर करती हैं।
46
ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की पत्नी भी खूबसूरती में हॉलीवुड हीरोइन को टक्कर देती हैं। उनका अंदाज और स्टाइल सबको अपना दीवाना बना लेता है। हेड की पत्नी का नाम जेसिका डेविस है। वो पेशे से एक बिजनेसवूमेन और मॉडल हैं। फिटनेस के मामले में वह किसी से पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
56
ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन
ग्लेन मैक्सवेल की वाईफा विनी रमन की खुबसूरती बड़े से बड़े हॉलीवुड की हीरोइन पर भारी पड़ जाती है। वो भारतीय मूल की हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में शादी की है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान में अपनी शिक्षा पूरी की है। उन्होंने विक्टोरिया के मेटोंन गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। पेशे से एक फार्मशिस्ट है।
66
आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा
वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर आंद्रे रसेल की पत्नी का नाम जेसिम लोरा है। वह एक अमेरिकी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर है। वो बला की खूबसूरत हैं और लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। दोनों ने 2016 में शादी की थी, वहीं सगाई 2014 में हो गई थी। साल 2020 में बिटिया अमाया का स्वागत किया। जेसिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।