धोनी नहीं...इस भारतीय खिलाड़ी को मोईन अली ने बताया सबसे स्मार्ट क्रिकेट माइंड, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

Published : Aug 03, 2026, 02:38 PM IST
Moeen Ali. (Photo- ICC)

सार

मोईन अली के अनुसार, एम एस धोनी नहीं, बल्कि आशीष नेहरा भारत के सबसे स्मार्ट क्रिकेटर हैं। उन्होंने खेल को सटीकता से पढ़ने की नेहरा की काबिलियत की प्रशंसा की। नेहरा की कोचिंग में ही गुजरात टाइटंस 2022 में IPL चैंपियन बनी थी।

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोईन अली का मानना है कि एम एस धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे स्मार्ट क्रिकेटर नहीं हैं। 'बियर्ड बिफोर विकेट' (Beard Before Wicket) पॉडकास्ट में बात करते हुए मोईन ने दुनिया के बेस्ट कप्तानों और कोचों को दरकिनार कर एक हैरान करने वाला नाम लिया। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और IPL में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा सबसे शातिर भारतीय खिलाड़ी हैं।

मोईन अली चेन्नई सुपर किंग्स में एम।एस। धोनी की कप्तानी में कई साल खेल चुके हैं। वहीं, 2018 और 2019 के IPL सीजन में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे, जब नेहरा वहां बॉलिंग कोच थे। मोईन ने साफ किया कि मैच के किसी भी मुश्किल हालात को सटीकता से पढ़ने की नेहरा की काबिलियत ही उन्हें सबसे अलग बनाती है।

मोईन अली ने कहा, "खेल की किसी भी सिचुएशन के लिए उनके (नेहरा) पास कोई न कोई सटीक जवाब या थ्योरी होती है। वो सिर्फ हवा में या अंदाजे से बात नहीं करते, बल्कि उनकी बातों के पीछे कोई डेटा या पुराना अनुभव जरूर होता है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि प्लेयर्स और कोच को कैसे हैंडल करना है और ड्रेसिंग रूम में एक अच्छा माहौल कैसे बनाया जाता है।"

मोईन अली की बातों को IPL में नेहरा का कोचिंग रिकॉर्ड भी सही साबित करता है। 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन में IPL चैंपियन बनाया था। इसके साथ ही नेहरा IPL खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हेड कोच बनकर इतिहास रच चुके हैं। पिछले पांच सीजन में गुजरात की टीम सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंचने से चूकी है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं शुभदीप घोष? जानें Team India के नए फील्डिंग कोच का क्रिकेट और कोचिंग करियर
चोटों के चलते परेशान हुए ये 3 भारतीय क्रिकेटर, क्या जल्द लेना पड़ सकता है संन्यास?