कौन हैं मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ? रेप के आरोप के बाद चर्चा में आया नाम, जानें पूरा मामला

Published : Sep 14, 2026, 10:54 AM IST

Mohammed Shami brother Mohammed Kaif: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, उनके खिलाफ लखनऊ में एक महिला की शिकायत के आधार पर रेप का केस दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं कौन हैं मोहम्मद कैफ...

PREV
15
कौन हैं मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ?

मोहम्मद शमी के भाई का नाम मोहम्मद कैफ है। वह भी अपने भाई की तरह क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मोहम्मद कैफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2024 में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अपने शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया। एक मैच में उन्होंने चार विकेट लेने के साथ 45 रन भी बनाए थे। अब तक के आंकड़ों की बात करें तो मोहम्मद कैफ ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 43 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उनके नाम 12 विकेट दर्ज हैं।

और पढे़ं- मोहम्मद शमी बीसीसीआई से सालाना कितने करोड़ रुपए छापते हैं? जानें ग्रेड और फुल सैलरी

25
क्यों चर्चा में हैं मोहम्मद कैफ?

मोहम्मद कैफ इस समय क्रिकेट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। एक शादीशुदा महिला ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मोहम्मद कैफ ने उनसे शादी का वादा किया था और इसी भरोसे पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक, बाद में मोहम्मद कैफ ने शादी करने से इनकार कर दिया।

35
कैफ पर भरोसा कर महिला ने छोड़ी नौकरी?

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि वह मोहम्मद कैफ पर काफी भरोसा करती थीं। महिला के मुताबिक, इसी भरोसे के चलते उन्होंने दिल्ली की एक एयरलाइन कंपनी में केबिन क्रू की नौकरी तक छोड़ दी। महिला का दावा है कि जब उन्होंने मोहम्मद कैफ से शादी को लेकर सवाल किया, तो वह कथित तौर पर उन्हें अलग-अलग जगहों पर मिलने के लिए बुलाते थे। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की।

45
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद कैफ पर इससे पहले भी शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया जा चुका है। 2026 में भी एक महिला ने उन पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। बताया गया था कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, इस मामले में सामने आए दावों को भी आरोपों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

55
मोहम्मद शमी भी निजी जिंदगी को लेकर रहे हैं चर्चा में

मोहम्मद कैफ की तरह उनके भाई और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और अफेयर जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

मोहम्मद कैफ को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. मोहम्मद कैफ कौन हैं?

मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेटर और मोहम्मद शमी के भाई हैं। वह बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं।

2. मोहम्मद कैफ पर क्या आरोप लगा है?

एक महिला ने उन पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपों की कानूनी जांच का विषय अलग है।

3. क्या मोहम्मद कैफ पर लगे आरोप साबित हो चुके हैं?

नहीं। किसी व्यक्ति पर लगाए गए आरोप और अदालत में आरोप साबित होना अलग बातें हैं। इसलिए मामले को आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Read more Photos on

Recommended Stories