Shami on Fire: मो. शमी ने तहस-नहस कर दिया हैदराबाद का टॉप ऑर्डर, फैंस ने अगरकर-गंभीर की लगा दी क्लास

Published : Apr 05, 2026, 09:02 PM IST
Shami on Fire: मो. शमी ने तहस-नहस कर दिया हैदराबाद का टॉप ऑर्डर, फैंस ने अगरकर-गंभीर की लगा दी क्लास

सार

IPL में लखनऊ के पेसर मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के खिलाफ घातक गेंदबाज़ी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में उनके चयन न होने पर सवाल उठ रहे हैं।

हैदराबाद: IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के होश उड़ा दिए। अपनी आग उगलती गेंदों से शमी ने हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। हैदराबाद के तूफानी ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजकर शमी हैट्रिक के करीब पहुंच गए थे। उनकी घातक गेंदबाज़ी के चलते पावरप्ले में मेजबान टीम का स्कोर 22/3 हो गया। लखनऊ के लिए शमी के इस ज़बरदस्त प्रदर्शन के बाद, फैंस ने इंडियन क्रिकेट टीम के चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर और कोच गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों ले लिया।

मैच की शुरुआत से ही शमी ने कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदें फेंकीं। उन्होंने हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर्स ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। शमी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक को आउट कर शुरुआत की। फिर अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर एक खूबसूरत स्लो बॉल पर हेड को भी चलता किया। अपने पहले तीन ओवर में उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जबकि चार ओवर के अपने स्पेल में उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए। यह इस IPL सीज़न के सबसे बेहतरीन स्पेल में से एक है।

शमी की इस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी। फैंस का सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी शानदार फॉर्म में चल रहे शमी को इंडियन टीम में क्यों नहीं चुना जा रहा है। 'X' (पहले ट्विटर) पर फैंस ने चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर पर जमकर निशाना साधा।

 

फैंस ने सवाल उठाया कि शमी जैसे वर्ल्ड-क्लास बॉलर को एक साल से ज़्यादा समय से टीम से बाहर क्यों रखा गया है। जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं थे, तब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उस टीम के पेस अटैक को शमी ने ही लीड किया था। इसके बाद भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

इंडियन टीम से बाहर होने के बावजूद, शमी ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए विकेटों की झड़ी लगा दी थी। पिछले रणजी ट्रॉफी सीज़न में शमी ने 37 विकेट चटकाए थे। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में तो उन्होंने पहली पारी में 90 रन देकर 8 विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया था। फैंस को उम्मीद है कि IPL में इस धमाकेदार प्रदर्शन से सेलेक्टर्स की आंखें ज़रूर खुलेंगी।

 

 

 

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

GT vs KKR Live Streaming: मोबाइल और TV पर फ्री में कहां और कैसे देखें मैच?
Mohsin Naqvi: क्या IPL 2026 का फाइनल देखने भारत आएंगे PCB चीफ? क्यों मची हलचल