इतनी बड़ी हो गई धोनी की बेटी जीवा... हूबहू दिखती है मां की कॉपी- देखें फोटो

Published : Jan 06, 2024, 08:56 AM IST
MS-Dhoni-daughter-Ziva-Dhoni-photo-goes-viral

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां बिताकर वापिस लौटे हैं। इस बीच उनकी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी बेटी काफी बड़ी नजर आ रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क: जिस तरीके से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे स्टार किड्स होते हैं, उसी तरीके से क्रिकेटर्स के बच्चे भी स्टार किड्स से कम नहीं होते और उनकी अगर एक झलक भी दिख जाए तो फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। जब बात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हो, तो फैंस उन्हें तो प्यार करते ही हैं और उतना ही प्यार और सम्मान उनके परिवार को भी देते हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पापा के साथ नजर आ रही है और इस फोटो में जीवा काफी बड़ी दिख रही है। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं माही और जीवा की यह तस्वीर...

क्या पापा के कंधे तक पहुंच गई है जीवा

इंस्टाग्राम पर जीवा धोनी के ऑफिशियल पेज पर महेंद्र सिंह धोनी और जीवा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की गई है। इसमें धोनी अपनी बेटी को प्यार से गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रिंटेड ब्लू  शर्ट पहनी है। वहीं, जीवा ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जीवा काफी बड़ी दिख रही है और हूबहू अपनी मां की तरह नजर आ रही है।

 

 

जीवा और धोनी का क्यूट वीडियो

जीवा के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी और जीवा का एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कभी धोनी अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, तो कभी उसे प्यार से गले लगा रहे हैं। इसमें साक्षी धोनी की झलक भी देखने को मिली। साक्षी अपनी बेटी को प्यार से दुलार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

जल्दी आईपीएल में वापसी करेंगे एमएस धोनी

19 दिसंबर को दुबई में ही आईपीएल का मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया था। जिसमें 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में 70 से ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल किया। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही एमएस धोनी को अपनी टीम में रिटेन कर लिया था और कहा जा रहा है कि इस बार भी धोनी सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे। बता दें कि पिछले बार उन्हीं की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स से अपनी पांचवी ट्रॉफी जीती थी।

और पढ़ें- SUPER GLAMOROUS है साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज की वाइफ

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स