IPL 2025, MS Dhoni: 43 साल के धोनी ने ऐसा कारनामा किया जिसे देख आप भी ठोकेंगे सैल्यूट, क्रिकेट जगत में मचा दी खलबली

Published : Apr 15, 2025, 11:13 AM IST
MS Dhoni

सार

IPL2025, MS Dhoni: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ धुआंधार पारी खेलकर एमएस धोनी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बने हैं। 

MS Dhoni, LSG vs CSK Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 30वां मुकाबला बीते सोमवार 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एकाना स्टेडियम में खेला गया। यह मैच अंतिम क्षण तक गया, जिसमें चेन्नई ने आखिरी ओवर में एमएस धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले के दौरान माही ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया, जो इतिहास में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में छप गया है। वह आईपीएल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। 17 सालों के इतिहास में आज तक यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा देखने को नहीं मिला है।

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने रच दिया इतिहास

लखनऊ में एमएस धोनी का बल्ला उस समय गरजा, जब चेन्नई की टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। 167 रनों का पीछा करते हुए 15 ओवर में 111 रन के स्कोर पर 5 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। क्रीज पर उस समय एक तरफ शिवम दुबे मौजूद थे, उनके बल्ले से भी गेंद अच्छी तरह संपर्क नहीं कर रहा था। लेकिन, सातवें नंबर पर धोनी के आते ही पूरा माहौल बदल गया। उन्होंने बल्ले से आते ही चौके लगाने शूरू किए। धोनी ने 11 गेंदों पर 236.36 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 26 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान 4 चौके और 1 छक्के जड़े। धोनी के गगनचुंबी छक्के ने मैच का रुख पूरी तरह से चेनाब की ओर मोड़ दिया।

18 सालों में कैसा रहा है एमएस धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन

43 साल 283 दिन की उम्र में एमएस धोनी ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए यह छाप छोड़ी, कि उन उम्र केवल एक नंबर है। इस मुकाबले से पहले तक धोनी के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने कुल 271 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 236 पारियों में 39.21 की औसत से 5373 रन बनाए हैं। माही के नाम कुल 24 शतक भी है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 84 नाबाद रहा है। इस दौरान IPL में 260 छक्के भी लगा चुके हैं। वहीं, 373 चौके भी उनके नाम दर्ज है।

IPL 2025 में बेहद खराब हुई थी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक हुई थी। हालांकि, ओपनिंग मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया था। लेकिन, उसके बाद लगातार 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद चारों तरफ टीम की आलोचना होने लगी और खिलाड़ियों पर सवाल उठने शुरू हो गए। एमएस धोनी को भी उनके नीचे बल्लेबाजी करने आने और मैच नहीं जीताने के चलते ट्रोल किया जा रहा था। इसी बीच गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए। फिर धोनी को वापस कप्तान बनाया गया। अब टीम ने जीत के साथ वापसी का डंका बजा दिया है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL