MI Playing 11: पहले रोहित-सूर्या और तिलक का प्रहार, फिर बुमराह-बोल्ट की तिकड़ी, मुंबई की विस्फोटक प्लेइंग 11 तैयार

Published : Mar 18, 2025, 12:13 PM ISTUpdated : Mar 18, 2025, 12:17 PM IST
mumbai indians

सार

MI Playing 11 Predictions: IPL 2025 का धमाकेदार आवाज 22 मार्च से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 को मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है। ऐसे में MI की प्लेइंग 11 पर सबकी नजर होने वाली है। 

Mumbai Indians Playing 11 Predictions: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का धुआंधार शुरुआत 22 मार्च से होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। 15 स्टेडियमों में 74 दिनों तक यह इवेंट चलने वाला है। ऐसे में एक क्रिकेट फैंस होने के नाते आप अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। इस सीजन 5 बार की ट्रॉफी विजेता मुंबई इंडियंस ने भी खतरनाक टीम तैयार की है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। MI का पहला मुकाबला 23 मार्च को CSK के खिलाफ होगा। पहले मुकाबले में सभी की नजरें एमआई की प्लेइंग 11 पर पर होने वाली है। इसी बीच आईए जानते हैं, कि पूरे सीजन मुंबई की खतरनाक 11 कैसे बन सकती है।

हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान दूसरी बार मुंबई के साथ

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दूसरा सीजन मुंबई इंडियंस का होने वाला है। हालांकि, पहले मैच में हार्दिक मैदान पर खेलने नहीं उतरेंगे। अब उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन दूसरे मुकाबले से पांड्या सारे मैच में कप्तानी करते हुए दिखेंगे। हार्दिक एक जबरदस्त लीडर हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को खिताब भी दिया चुके हैं। उनके पास बैटिंग और बोलिंग में भी अच्छी स्किल्स है। ऐसे में हार्दिक टीम को आगे से लीड करते हुए नजर आएंगे।

विस्फोटक बल्लेबाजी से लैस है मुंबई इंडियंस की टीम

अब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी पर एक नजर डालें, तो रोहित शर्मा के साथ रयान रिकल्टन ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। उसके बाद नंबर 3 तिलक वर्मा और 4 पर सूर्यकुमार यादव के पास जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं, मिडिल ऑर्डर में विल जैक्स, बेवन जैकब्स, हार्दिक पांड्या दिखेंगे। इनके कंधे पर मैच को फिनिश करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी भी होगी। इस बार मिचेल सेंटनर भी टीम में हैं, जो बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में दिख रही है जबरदस्त धार

MI की गेंदबाजी की बात करें, तो नई गेंद से ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की तिकड़ी दिखने वाली है। हालांकि जसप्रीत बुमराह भी हैं, लेकिन चोट के चलते वह शुरुआती कुछ मुकाबला नहीं खेलेंगे। उनकी जगह रिस टॉपली या अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या भी शुरुआती ओवर डालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में मिचेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, करण शर्मा लीड करते हुए दिखेंगे।

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...