MI vs GT: आज गुजरात से मुंबई की टक्कर, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल

Published : Apr 20, 2026, 06:17 PM IST
GT vs MI Match Today

सार

IPL 2026 में आज मुंबई से गुजरात का सामना होगा। GT लगातार जीत के साथ बिना बदलाव खेल रही है, जबकि MI टीम संतुलन और गेंदबाजी से जूझ रही है। सिराज की शानदार गेंदबाज़ी चर्चा में है। अहमदाबाद की पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद हो सकता है।

MI vs GT Match Today Preview: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में आज सोमवार 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला होना है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि खेल की शुरुआत साढ़े 7 बजे से होगी। इस सीजन में जब भी मौका मिला, गुजरात टाइटंस ने लगभग एक ही प्लेइंग XII को मैदान में उतारा है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद टीम के इस कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना बहुत कम दिख रही है।

MI की टीम संतुलन की परेशानी: रोहित की गैरमौजूदगी का असर

Mumbai Indians को Punjab Kings के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम संतुलित करने में दिक्कत आई। रोहित शर्मा के बिना टीम को सही कॉम्बिनेशन नहीं मिल पाया। क्विंटन डिकॉक ने वापसी करते हुए शानदार शतक लगाया, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की लिमिटेशन के कारण ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़ा। आने वाले मैच में रोहित शर्मा की वापसी संभव है, जिससे रयान रिकल्टन को बाहर बैठना पड़ सकता है। साथ ही, तेज गेंदबाजी मजबूत करने के लिए बोल्ट या कॉर्बिन बॉश में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

मोहम्मद सिराज की शानदार पावरप्ले गेंदबाजी

Mohammed Siraj भले ही ज़्यादा विकेट न ले पाए हों, लेकिन नई गेंद से उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रही है। इस सीजन में पावरप्ले में कम से कम 30 गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों में सिर्फ मोहम्मद शमी, रसिख सलाम और सुनील नरेन की इकॉनमी ही उनसे बेहतर रही है। सिराज की इकॉनमी 7.41 है। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं, लेकिन अगर वे नई गेंद से अच्छा स्पेल डालते हैं, तो उन्हें सफलता मिल सकती है।

शेरफेन रदरफोर्ड की भूमिका पर सवाल

Sherfane Rutherford एक शानदार T20 खिलाड़ी हैं, लेकिन MI में उन्हें फिनिशर की भूमिका में सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। PBKS के खिलाफ उन्हें देर से बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जहां मार्को यानसन और अर्शदीप सिंह की रिवर्स-स्विंग यॉर्कर का सामना करना पड़ा। RCB के खिलाफ पिछले मैच में रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए थे।

GT vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद स्टेडियम में अब तक IPL के 46 मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 23 में ही चेज करने वाली टीम जीती है। IPL 2026 में यहां अब तक 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें एक गुजरात जीती है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

MI vs GT: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 5 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता रहा है। पिछले 7 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत हासिल की है, एक मैच टाई रहा है और दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। इन मैचों में पहली पारी का औसत रन रेट 9.62 रहा है, जबकि दूसरी पारी का रन रेट 9.14 है। इससे साफ है कि पहले बल्लेबाज़ी करना थोड़ा फायदेमंद हो सकता है।

MI vs GT: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

अहमदाबाद में गर्मी काफी ज्यादा है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में ओस पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है, जो दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।

गुजरात टाइटंस (संभावित प्लेइंग 11)

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस (संभावित प्लेइंग 11)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

प्रिटी जिंटा से झप्पी पा खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, Video में देखें मोहम्मद शमी का रिएक्शन
Vaibhav Suryavanshi: मैदान पर फूट-फूटकर क्यों रोये वैभव सूर्यवंशी? KKR स्टाफ ने कराया चुप-WATCH VIDEO